Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Chhath Puja 2022: यमुना नदी के पानी में खड़े होकर नहीं होगी छठ पूजा,

Chhath Puja 2022: यमुना नदी के पानी में खड़े होकर नहीं होगी छठ पूजा, दिल्ली के इन घाटों पर प्रशासन ने लगाई रोक

Delhi Chhath Puja 2022: छठ पूजा का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस साल यह 28 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगा. इन सबके बीच प्रशासन ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में छठ (Chhath Puja 2022) मनाने पर रोक लगा दी है.

इतना ही नहीं, यमुना की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं. सभी रास्तों पर सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स तैनात कर दिए गए हैं. दिल्ली में रहने वाले लोग अब कृत्रिम घाट पर ही छठ पूजा कर पाएंगे. वहीं छठ पूजा कमेटी ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर कई सवाल खड़े किए हैं.

इस बार दिल्ली में छठ पूजा के लिए 1140 घाट बनाए गए हैं, जिनमें से 1078 कृत्रिम घाट हैं जो यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं. दिल्ली के उपराज्यपाल की तरफ से यमुना नदी में इस बार छठ पर्व को लेकर जो आदेश जारी किया गया था. जिसमें यह कहा गया था कि एनजीटी के आदेशों का पालन करके ही तैयारियां की जाएंगी.

एनजीटी ने पहले ही दिया था ये आदेश

दरअसल एनजीटी का आदेश है कि यमुना नदी (Yamuna river) में किसी भी तरह की सामग्री और विसर्जन नहीं किया जा सकेगा. जिसके बाद अब यमुना की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं. जिससे श्रद्धालु यमुना नदी में नहीं बल्कि यमुना नदी के किनारे बने कृत्रिम घाटों में पूजा करें.

इसे भी पढ़ें – Delhi Chhath Puja 2022: राजधानी में 1100 जगहों पर मनाया जा रहा छठ महापर्व, इन जगहों पर किए गए ये खास इंतजाम

Chhath Puja 2022: छठ पूजा का तीसरा दिन आज, घाटों पर सुरक्षा के लिए किए गए ये खास इंतजाम

Exit mobile version