Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

जस्टिस यूयू ललित बने देश के के 49वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

Web Desk by Web Desk
August 27, 2022
in बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Chief Justice of India: शनिवार को राष्ट्रपति भवन में जस्टिस उदय उमेश ललित ने भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के पद पर शपथ ग्रहण की. इस दौरान राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू भी मौजूद रहीं. सीजेआई जस्टिस उदय उमेश ललित ने देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है. वह अगले 75 दिन तक सुप्रीम कोर्ट की अगुवाई करेंगे. इसके बाद देश के 50वें चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ इस पद को संभालेंगे.

ये तीन काम रहेंगे जस्टिस यूयू ललित की प्राथमिकता पर

वहीं कल शुक्रवार को हुए जस्टिस एनवी रमना के विदाई समारोह में बोलते हुए जस्टिस यूयू ललित ने कि वह मुख्य न्यायाधीश के अपने 74 दिनों के कार्यकाल के दौरान तीन क्षेत्रों पर काम करने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे कि सुप्रीम कोर्ट में कम से कम एक संविधान पीठ साल भर काम करे। साथ ही शीर्ष अदालत में सुनवाई के लिए मामलों को सूचीबद्ध करना और जरूरी मामलों को मेंशन करना उनकी प्राथमिकता में से एक रहेगा।

RELATED NEWS

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

March 11, 2026
UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

March 11, 2026

वकील से सीधे सुप्रीम कोर्ट जज बने हैं नए CJI

सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले ललित ऐसे दूसरे चीफ जस्टिस होंगे जो सुप्रीम कोर्ट का जज बनने से पहले किसी हाईकोर्ट के जज नहीं थे, बल्कि सीधे वकील से इस पद पर पहुंचे हैं. उनसे पहले 1971 में देश के 13वें मुख्य न्यायाधीश एस एम सीकरी ने यह उपलब्धि हासिल की थी.

74 दिन का होगा कार्यकाल

यूयू ललित का कार्यकाल कुल 74 दिन (8 नवंबर 2022 तक) का होगा. इससे पहले नामित सीजेआई ने शुक्रवार को निवर्तमान सीजेआई एनवी रमणा के विदाई समारोह में अपने कार्यकाल का विजन रखा और बताया कि वे किन तीन मसलों पर पूरी तरह फोकस रखेंगे.

कॉलेजियम का नेतृत्व करेंगे जस्टिस ललित

सीजेआई के रूप में जस्टिस ललित उस कॉलेजियम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस कौल, जस्टिस नजीर और जस्टिस इंदिरा बनर्जी भी शामिल होंगी. हालांकि हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति के लिए जस्टिस ललित के साथ जस्टिस चंद्रचूड़ और जस्टिस संजय किशन कौल होंगे. जस्टिस बनर्जी के 23 सितंबर को रिटायर होने के साथ ही जस्टिस केएम जोसेफ कॉलेजियम के सदस्य के तौर पर प्रवेश करेंगे. जस्टिस ललित 74 दिन बाद 8 नवंबर को सीजेआई के पद से सेवानिवृत्त होंगे. इसके बाद जस्टिस चंद्रचूड़ 50वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त होंगे. उनका कार्यकाल पूरे दो वर्ष का होगा.

क्रिमिनल लॉ के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं जस्टिस यूयू ललित

जस्टिस उदय उमेश ललित क्रिमिनल लॉ के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। उन्हें 13 अगस्त 2014 को सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। इसके बाद उन्हें मई 2021 में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत सभी 2G मामलों में CBI के पब्लिक प्रोसिक्यूटर के रूप में ट्रायल्स में हिस्सा ले चुके हैं। वे दो कार्यकालों के लिए सुप्रीम कोर्ट की लीगल सर्विस कमेटी के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पिता रह चुके हैं बॉम्बे हाईकोर्ट के जज

जस्टिस यूयू ललित को कानून और न्याय का ज्ञान उन्हें अपने परिवार की विरासत में मिला है। जस्टिस ललित के दादा रंगनाथ ललित एक जाने-माने वकील रहे हैं। न्याय के क्षेत्र के इस सफर को उनके बेटे आरयू ललित ने एक कदम और आगे बढ़ाया और वह वकील से बॉम्बे हाईकोर्ट के जज नियुक्त हुए। जस्टिस यूयू ललित अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के वकील रहे, फिर सुप्रीम कोर्ट के जज बने और अब देश के मुख्य न्यायाधीश पद तक पहुंचे हैं।

Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

No Confidence Motion: दो दिन की बहस के बाद लोकसभा में स्पीकर का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से गिरा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

No Confidence Motion Rejected: लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार...

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

UP Circuit House: सर्किट हाउस और स्टेट गेस्ट हाउस की बुकिंग हुई आसान, जानिए आम लोग कैसे करें बुकिंग

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

UP Circuit House Online Booking: उत्तर प्रदेश सरकार ने सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस की बुकिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव...

Harish Rana passive euthanasia case

क्या होता है पैसिव यूथेनेशिया जिसकी सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत फैसला देते वक्त क्यों रो पड़े जस्टिस

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Supreme Court Allows Passive Euthanasia: गाजियाबाद के रहने वाले हरीश राणा पिछले करीब 13 साल से अचेत हालत में जिंदगी...

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

IPL 2026 का इंतजार खत्म, फैंस के लिए बड़ी खबर,शेड्यूल हुआ ज़ारी, जानिए कब कहां होगा कौन सा मैच

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

IPL 2026 First Phase Schedule Announced: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई...

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव से गैस संकट बढ़ा, पैनिक न हो सिलेंडर बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव से गैस संकट बढ़ा, पैनिक न हो सिलेंडर बुकिंग के ढाई दिन बाद मिलेगा

by SYED BUSHRA
March 11, 2026

Iran US Conflict Impact On LPG Supply: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी...

Next Post

Lausanne diamond league: नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, 89.08 मीटर थ्रो के साथ किया भारत का नाम रौशन

Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में भ्रष्टाचार, जमीन के अदल बदल में लाखों का गबन, बिचौलियों पर कार्रवाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist