Site icon News1India

Ghaziabad: गाजियाबाद में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, बचाने के लिए महिलाओं-बच्चों ने लिया किचड़ का सहारा, 8 झुलसे, 4 ICU में एडमिट

गाजियाबाद में गुरुवार रात कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। वहीं हादसे में 8 लोग आग की लपटों से झुलस गए। इसमें दो महिला और दो बच्चों की हालत नाजुक है। वहीं आग से बचने के लिए भी सभी कीचड़ में लेट गए। अपने पूरे शरीर पर कीचड़ लपेटकर इन्होंने जान बचाई और फिर बाहर की तरफ भागे। घटना नंदग्राम थाना क्षेत्र के विकासनगर की है।

वहीं ADCP आलोक दुबे ने कहा, “गुरुवार रात कबाड़ गोदाम में लगी आग पर करीब 2 घंटे बाद फायर बिग्रेड ने काबू पाया। अग्निकांड में 8 लोग झुलसे हैं। इन्हें एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ज्योति, राजेश्वरी, रामू और ऋषभ (16) ICU में भर्ती हैं। ये चारों ज्यादा झुलस गए हैं। जबकि मंजेश, अवधेश व अन्य दो लोग इमरजेंसी में भर्ती हैं।

वहीं गुरुवार की रात प्लाट में पड़े कबाड़ में लगी आग ने अचानक विकराल रुप ले लिया। आग से ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। लोगों के झुलसने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगोंने निजी वाहनों से उन्हे अस्पताल पहुंचाया। मौके पर लोग राहत कार्य में जुटे और दमकल कर्मियों की मदद की। जिस प्लाट में कबाड़ का गोदाम चल रहा था, वह रिहायशी इलाका है। आसपास घनी आबादी है। आग लगते ही आसपास के घरों में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। आग इतनी भीषण थी कि बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी परेशानी हुई।

Exit mobile version