Site icon News1India

Children’s Vaccination: बच्चों की वैक्सीनेशन के लिए घर बैठे कर सकते है रजिस्ट्रेशन

Children’s Vaccination: तीन जनवरी से शुरू होने वाले बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो रही है. अभी टीका 15 से 18 साल के बच्चों को लगेगा. आज से करीब एक हफ्ते पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का ऐलान किया था. बच्चों के लिए फिलहाल वैक्सीन का सिर्फ एक विकल्प होगा, जो ‘कोवैक्सीन’ होगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करना होगा?

ये सबकुछ करने के बाद आप वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर अपने बच्चे को कोरोना का टीका लगवा सकेंगे. वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने से पहले आपको आइडेंटिटी प्रूफ और सीक्रेट कोड की जानकारी देनी होगी, जो रजिस्ट्रेशन करने पर मिलती है

बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन सरकारी सेंटर पर होगा. साथ ही निजी अस्पताल में भी आप बच्चे को वैक्सीन लगवा सकते हैं. सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर बच्चों को मुफ्त वैक्सीन लगेगी. जबकि निजी अस्पतालों में वैक्सीन की कीमत चुकानी होगी.

बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए तमाम राज्यों ने कमर कस ली है. इसके लिए तमाम तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं. बच्चों का वैक्सीनेशन इस वक्त वक्त की मांग है और इसीलिए ये बेहद जरूरी है. देश में 15 से 18 साल की उम्र के करीब 8 करोड़ बच्चे हैं. वैक्सीनेशन का फायदा इन तमाम बच्चों को मिलेगा और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमारे बच्चे मजबूत होंगे

Exit mobile version