Site icon News1India

Video: शी जिनपिंग और जस्टिन ट्रूडो के बीच हुई “नोक- झोंक”, कहा – ये बात करने का तरीका ठीक नहीं

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और कनाडा के प्रधानमंत्री दस्टिन ट्रडो का एक वीडियो साशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों नेताओं के बीच नोक-झोंक होती दिख रही हैं। वीडियो में चीनी राष्ट्रपति शिकायती अंदाज में ट्रूडो से कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे है। यह वीडियो तब का है जब जी20 सम्मेलन के दौरान कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का आमना-सामना हुआ।

बता दें कि इस वीडियो में अंग्रेजी भाषा में उनके कहे को अनुवाद करने वाले शख्स को ये कहते हुए सुना जा सकता है, “हमारे बीच जो भी चर्चा हुई वो अखबारों में लीक हो गई, ये ठीक नहीं है… और बातचीत का ये कोई तरीका नहीं था। यदि आप सच्चे हैं, तो हमें एक-दूसरे के साथ सम्मानजनक तरीके से संवाद करना चाहिए, नहीं तो यह कहना मुश्किल होगा कि नतीजा क्या होगा। “दोनों नेताओं के बीच ये वीडियो इंडोनेशिया के शहर बाली में चले जी20 सम्मेलन के आखिरी दिन का है। इसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो आराम से जवाब देते हैं. ” कनाडा में हम स्वतंत्र और खुली बातचीत में यकीन रखते हैं और हम ऐसा आगे भी जारी रखेंगे। हम सकारात्मक रुप से एक साथ काम करने की दिशा में बढ़ेंगे, लेकिन ऐसी भी कई चीज़े होंगी जिन पर असहमत होंगे। ट्रूडो के इस जवाब के बाद दोनों नेताओं को हाथ मिलाकर अपनी-अपनी राह चलते हुए देखा जा सकता है। जाते-जाते चीन के राष्ट्रपति को कहते हुए सुना जा सकता है, “बहुत अच्छा, लेकिन पहले ऐसी स्थितियां बनाए। “बाली में चल रही जी20 सम्मेलन में दोनों नेताओं के बीच हुई इस नोंक झोंक को वहाँ मौजूद एक कैमरामैन ने कैद कर लिया। ट्रूडो ने मंगलवार को सी जिनपिंग से मुलाकात की थी।

वहीं इस दौरान ट्रूडो ने चीन पर कनाडा की राजनीति में दखल देने का आरोप लगाया था और कहा था कि ऐसा नहीं होना चाहिए। कनाडा में 2019 में हुए चुनावों के दौरान चीन के दखल का आरोप है। अब G-20 मंच में तीन साल बाद दोनें नेताओं की मुलाकात हुई है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि कनाडा और भारत ने दोनों देशों के बीच अनलिमिटेड फ्लाइट्स की अनुमति देने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के तहत कनाडा की एयरलाइंस बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई एयरपोर्ट में से किसी भी जगह उतर पाएंगी और बदले में भारतीय एयर कैरियर्स को टोरंटो, मॉन्ट्रियल, एडमॉन्टन, वैंकूवर का एक्सेस मिलेगा.

Exit mobile version