Site icon News1India

Chitrakoot: सीएम योगी ने चित्रकूट में वन महोत्सव कार्यक्रम की किया शुभारंभ, कहा- सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग

उत्तर प्रदेशः प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचे. यहा सीएम योगी ने जिले में हरिशंकरी प्रजाति का पौधा रोप कर प्रदेश के वन महोत्सव कार्यक्रम (Van Mahotsav Program) की शुरुआत की.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बीहड़ क्षेत्र के शहरन गांव के कोडंड वन क्षेत्र में पौधारोपण (plantation program) किया. सीएम योगी समेत प्रदेश मंत्री अरुण सक्सेना, सांसदों और विधायकों ने भी पौधरोपण किया.

इस दौरान सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग है. प्रकृति की रक्षा के लिए हर इंसान को पेड़ लगाना जरूरी है. चित्रकूट की धरती से पूरे राज्य की जनता को यह संदेश दिया गया है कि पर्यावरण संरक्षण से ही मानव प्रजाति सुरक्षित रहेगी.

सीएम योगी ने कहा कि दुनिया आज ग्लोबल वार्मिंग का नाम ले रही है। धरती का तापमान बढ़ने का कारण वनों का कम होना है। जहां पहले हरे-भरे वन हुआ करते थे आज वहां कंक्रीट के भवन खड़े हो रहे हैं। हमने अपनी जल संरक्षण की परंपरागत पद्धतियों को भी भुला दिया है.

उन्होंने आगे बताया कि बुंदेलखंड से प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी के लिए हवाई यात्रा जल्द ही शुरू होने वाली है. बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के बनने से बुंदेलखंड के लोगों को फायदा होगा. क्षेत्र का विकास होगा.

ये भी पढ़ें – Yogi 2.0 Govt: योगी सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा, इन लक्ष्यों को किया पूरा, जानिए

Exit mobile version