Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
अदनान सामी का हवाला देते हुए सीमा हैदर ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार

अदनान सामी का हवाला देते हुए सीमा हैदर ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, बोली – मैं क्यों भारतीय नहीं बन सकती?

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर काफी चर्चा में बनी हुई है। पाकिस्तानी सीमा हैदर भारत की नागरिकता लेना चाहती है, जिसकी याचिका उसने राष्ट्रपति भवन भेजी है। ये याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने दायर की है। सीमा ने नागरिकता हासिल करने के लिए पाकिस्तान मूल के गायक अदनान सामी का हवाला देते हुए याचिका दायर करते हुए कहा कि वग ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से प्रेम करती है और वह उसके साथ भारत में ही रहना चाहती है।

सचिन के साथ भारत में रहना चाहती है सीमा

एक रिपोर्ट के मुताबिक सीमा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुरोध किया कि अगर उन्हें माफी मिलती है तो वह अपने पति के साथ रह पाएगी। सीमा ने कहा कि मशहूर गायक अदनान सामी लंबे समय तक भारत में रहे और उन्हे यहां कि नागरिकता मिल गई थी। ऐसे में सीमा को भी भारत की नागरिकता मिलनी चाहिए। सीमा का कहना है कि नागरिकता मिलने के बाद वे यहां सम्मान के साथ सचिन के साथ रह पाएगी।

ग्रेटर नोएडा में रह रही है सीमा

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रह रही सीमा को पहले लोकल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान जब उससे पूछागया कि वो भारत क्यों आई तो उसने जवाब दिया कि पबजी गेम खेलते हुए उसे सचिन नाम के युवक से बात हुई। धीरे-धीरे दोनों को प्यार हो गया। जिसके बाद सीमा अपने पति को छोड़कर अपने चारों बच्चों के साथ भारत आ गई। हाल ही में सीमा और सचिन को कोर्ट में पेश किया गया तो दोनों को जमानत दे दी गई।

आईएसआई को लेकर सीमा का जवाब

वहीं कुछ दिन पहले यूपी एटीएस की टीम ने सीमा और सचिन को हिरासत में लिया था। एटीएस की टीम हर एक एंगल से मामले से जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान सीमा ने सभी सवालों का एक ही जवाब दिया कि वे सचिन के पाकिस्तान छोड़कर भारत आई है। जब सीमा से पाकिस्तानी आर्मी आईएसआई के बारे में पूछा गया तो उसने इससे जुडे़ होने पर साफ मना कर दिया। इस मामले को लेकर स्पेशल डीजी ने बताया था कि अभी ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं कि सीमा जासूस है।

अदनान सामी को कब मिली नागरिकता?

सीमा हैदर को भारतीय नागरिकता चाहिए, वहीं आपको बता दे, साल 2016 में पाकिस्तान मूल के मशहूर गायक अदनान सामी को भारत की नागरिकता मिली थी। वह 13 मार्च 2001 में भारत आए थे। वह भारत में विजिटर वीजा पर रह रहे थे। उन्होंने दो बार भारत की नागिरकता के लिए अप्लाई किया था। बताते चले कि पाकिस्तान की मूल नागरिकता छोड़ने के बाद सिंगर को डेढ़ साल तक स्टेटलेस रहना पड़ा।

 

 

 

Mumbai Conversion: जबरदस्ती बदला लड़की का नाम और धर्म, जबरन प्रेम जाल में फंसाकर महिला से बनाए संबंध

Manipur कांड को लेकर मायावती ने किए BJP सवाल, बोली- क्या बीजेपी अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी?

 

 

Exit mobile version