Site icon News1India

LG Vs AAP: केजरीवाल सरकार ने दिए अधिकारियों को बड़ा आदेश, कहा- एलजी से सीधे आदेश लेना बंद करें

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच लगातार टकराव बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि केजरीवाल ने शुक्रवार को अधिकारियों को बड़ा निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि अधिकारी दिल्ली के उपराज्यपाल से सीधे निर्देश लेना बंद करें। सीएम केजरीवाल ने कहा सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के सचिवों को निर्देश दे दिए हैं कि ट्रांजेक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स का सख्ती से पालन करें।

CM ने अफसरों को दिया ये निर्देश

वहीं सचिवों को निर्देश दिया गया है कि वे उपराज्यपाल से मिलने वाले किसी भी सीधे आदेश के संबंध में संबंधित मंत्री को रिपोर्ट करें। केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल संविधान और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन कर चुनी हुई सरकार को दरकिनार कर सचिवों को सीधा आदेश जारी कर रहे हैं। एलजी के ऐसे असंवैधानिक सीधे आदेशों को लागू करना टीबीआर के नियम 57 का उल्लंघन माना जाएगा। एलजी की तरफ से दिया जाने वाला ऐसा कोई भी आदेश, संविधान और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंधन है। सीएम ने कहा कि, संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लागू कराने के लिए सरकार की ओर से गंभीरता से काम किया जाएगा।

केजरीवाल और एलजी का बढ़ता विवाद

बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि उपराज्यपाल को दिल्ली की बदतर होती कानून व्यवस्था को लेकर कदम उठाने चाहिये। मुख्यमंत्री ने नेब सराय पुलिस थाना क्षेत्र में 75 साल की महिला की हत्या से संबंधित मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए ट्वीट किया, कल जब आपने कहा था कि आप जदिल्ली की कानून व्यवस्था कीस्थिति से संतुष्ट हैं, लोग बेहद दुखी हुए थे। उन्होंने कहा था,’माननीय उपराज्यपाल महोदय, शहर की कानून व्यवस्था की स्थिति का कुछ करिये.’दिल्ली पुलिस के उपायुक्तों के साथ सक्सेना की बैठक के एक दिन बाद बुधवार को मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल ट्विटर पर भिड़ गए थे. उपराज्यपाल ने बुधवार को ट्वीट किया था कि दिल्ली पुलिस चुनौतियों के बावजूद सराहनीय काम कर रही है.

Exit mobile version