Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Amritpal की गिरफ्तारी के बाद CM Mann ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Amritpal की गिरफ्तारी के बाद CM Mann ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- हम एजेंडा पॉलिटिक्स नहीं करते..

चंडीगढ़: 18 मार्च से फरार चल रहे भगोड़े अमृतपाल सिंह को आज पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भगोड़े को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही उसे कड़ी सुरक्षा के बीच डिब्रूगढ़ जेल शिफ्ट किया गया। वहीं अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा- कुछ लोग शांति भंग करने की साजिश में थे। पुलिस ने काफी संयम से काम करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है.. हम एजेंडा पॉलिटिक्स नहीं किया करते।

क्या बोले सीएम

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब सीएम ने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन के बारे में उन्हें रात को ही मालूम पड़ गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस 18 मार्च से अमृतपाल की तलाश में जुटी हुई थी। आपको बता दें, पंजाब पुलिस अमृतपाल को लेकर डिब्रूगढ़ पहुंच चुकी है। उसे वहीं जेल में रखा जाएगा। इसे लेकर सीएम ने कहा कि खालिस्तान समर्थक को 35 दिन बाद गिरफ्तार किया गया है। जो भी व्यक्ति देश की अमन-शांति, कानून को तोड़ने की कोशिश करेगा उनके खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई होगी।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version