Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
रामलला के दर्शन करने CM शिंदे और देवेंद्र फडणवीस अयोध्या के लिए निकले

महाराष्ट्र: रामलला के दर्शन करने CM एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस अयोध्या के लिए निकले

लखनऊ: शनिवार शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लखनऊ पहुंचे थे। वहीं आज वह रविवार को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करेंगे। उनकी अयोध्या यात्रा में उनका साथ देने कई मंत्री भी यूपी आये हैं। जब शिंदे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे थे तो शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था। यूपी सरकार की तरफ से जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने महाराष्ट्र के सीएम का स्वागत किया।

सिंदे की अयोध्या यात्रा

सीएम एकनाथ शिंदे ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घर पर भोजन किया और वह वीवीआईपी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिये गये। आज यानी रविवार सुबह वह अपने मंत्रियों के साथ अयोध्या के लिए निकल गए हैं। वहां वह रामलला, हनुमान गढ़ी के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वह श्रीराम मंदिर निर्माण देखेंगे। कहा जा रहा है कि वह लक्ष्मण किला मंदिर में संतों का सम्मान भी करेंगे और सरयू आरती में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शिंदे के आगमन को लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों-शोरों से है। जगह-जगह उनके पोस्टर लगे हैं।

एकनाथ सिंदे के अलावा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी रविवार को अयोध्या दोपहर 12 बजे की आरती में शामिल होंगे। वह भी सिंदे की अयोध्या यात्रा में शामिल होंगे। इसके अलावा वह साढ़े बारह बजे मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भी जायेंगे। यह भी बताया गया कि फडणवीस अयोध्या दर्शन के लिए जाते रहते हैं।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version