Site icon News1India

राहुल गांधी पर सीएम योगी ने कसा तंज, कहा-भ्रष्टाचार में डूबे लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते

दिल्ली के राजघाट पर कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। बता दें कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद से कांग्रेस देशभर में आज संकल्प सत्याग्रह कर रही है। कांग्रेस की संकल्प सत्याग्रह को लेकर अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है। सीएम योगी ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि असत्य के मार्ग पर चलने वाला सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सत्याग्रह के मार्ग पर चलने की जो प्रेरणा बापू ने दी, लोकतंत्र को कमजोर करने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते।

भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते- योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग सत्याग्रह नहीं कर सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि मौन जीवों की बात तो दूर मनुष्य के प्रति भी जिनकी संवेदना न हो वह सत्याग्रह नहीं कर सकते हैं। देश को भाषावाद, क्षेत्रवाद जैसे तमाम वादों में बांटने वाले भी सत्याग्रह नहीं कर सकते। अपने देश की निंदा करने वाला सत्याग्रह नहीं कर सकता।

इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांंधी पर हमला करते हुए कहा कि भारत को कठघरे में खड़ा करने वाला व्यक्ति कभी सत्याग्रह नहीं कर सकता। भारत के जवानों के प्रति जिनके मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव नहीं, वो सत्याग्रह की बात नहीं कर सकता। बता दें कि कांग्रेस ने राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से आयोग्य ठहराए जाने के बाद उनके समप्थन में रविवार को दिल्ली के राजघाट पर एकदिवसीय ‘संकल्प सत्याग्रह’ शुरू किया। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, वरिष्ठ नेता के सी वेणुगोपाल, पी चिदंबरम और सलमान खुर्शीद समेत कई नेता राजघाट पर सत्याग्रह में शामिल हुए।

Exit mobile version