Site icon News1India

CM Yogi: हिंदू कोई मजहब नहीं…, हिंदू राष्ट्र के सवाल पर सीएम योगी ने कही ये बड़ी बातें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत को हिंदू राष्ट्र बताया है। उन्होंने कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र था, है और रहेगा। उन्होंने कहा कि एक ना एक दिन अखंड भारत बनना ही है और पाकिस्तान भारत में विलय करेगा। बता दें कि योगी आदित्यानथ ने खुलकर एक निजि चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि भारत पहले से ही हिंदू राष्ट्र है और आगे भी रहेगा। साथ ही उन्होंने ब्राह्मणों के मुद्दे को लेकर अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की है। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर आप क्या सोचते हैं, इसपर सीएम योगी ने कहा कि सबसे पहली बात ये है कि हिंदू राष्ट्र से हमारा मतलब क्या है, हिंदू कोई मजहब, संप्रदाय नहीं है, यहां एक संस्कृतिक शब्दावली है जो हर नागरिक पर फिट बैठती है।

भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि भारत का कोई व्यक्ति हज के लिए जाता है तो उसका संबोधन हिंदू से होता है, वो हिंदू नाम से जाना जाता है। वहां भारत से जाने वाले शख्स को न मुस्लिम, न हाजी कहा जाता है, वो वहां हिंदू बुलाया जाता है। उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। उस परपेक्ष में अगर आप देखें तो भारत हिंदू राष्ट्र ही हैं। यहां कोई जातिसूचक मजहब सूचक शब्द नहीं है। अगर आप इसे मजहब से जोड़ ,रहे हैं तो आप भूल कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि संविधान के प्रति हर नागरिक के मन में सर्वोच्च सम्मान होना चाहिए क्योंकि वहीं हमारा मार्गदर्शक है।

भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा। सीएम योगी ने कानपुर की घटना पर कहा कि ये दुखद घटना है, जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में रिपोर्ट के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि आपके राज में ब्राह्मणों को प्रताड़ित किया जा रहा है। इसपर सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने अपने संस्करों को प्रदर्शित किया है। उन लोगों ने रामचरित मानस की प्रतियां फाड़ी हैं।

2017 के बाद कितने बदले सीएम योगी

बात दें कि बातचीत के दौरन जब उनसे उनके बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे बिल्कुल वैसे हैं, जैसे 2017 के पहले थे। उन्होंने कहा कि मेरे कपड़े बैसे ही है, मेरा व्यवाहर वैसा ही है, मेरा खान-रान, रहन-सहन सब पहले ही जैसा है। अलग-अलग जगहों पर अलग भूमिका होती है। इसलिए इन अलग जगहों पर अलग रूप में नजर आते है। उन्होंने कहा कि मैं अपने लिए कुछ नहीं करता हूं। मेरा सारा जीवन देश और समाज के लिए है।

Exit mobile version