Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

CM Yogi ने किया बड़ा ऐलान, एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे UP के बस स्टैंड

Web Desk by Web Desk
September 11, 2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट की तर्ज पर रोडवेज बस स्टेशन बनाए जाएंगे। एयरपोर्ट पर मिलने वाली सुविधाएं राज्य के बस स्टैंडों पर उपलब्ध रहेंगी। इसकी शुरुआत गोरखपुर स्टेशन से की जाएगी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीरनगर में एयरपोर्ट की तर्ज पर माडल स्टेशन बनाने की तैयारी कर रहा है।

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी माडल) के आधार पर बनाने के लिए शासन ने क्षेत्रीय प्रबंधक से प्रस्ताव मांगा है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय प्रस्ताव तैयार करने में जुट गया है। इस योजना से बस यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

RELATED NEWS

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

February 9, 2026
Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

February 3, 2026

मुख्यालय गोरखपुर स्थित बस स्टेशन को राजकोट माडल की तरह बनाने की योजना पहले से ही चल रही है। इसके लिए टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। अभी तक कोई संस्था आगे नहीं आई है। किसी संस्था के आगे आते ही नवनिर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। माडल स्टेशन बन जाने से यात्रियों को अतिरिक्त बेहतर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। वेटिंग हाल, प्रसाधन केंद्र, बिजली, पंखे और पानी से लगायत एनाउंस सिस्टम (घोषणा प्रणाली) भी उच्चस्तरीय गुणवत्ता वाली हो जाएगी।

अब यात्रियों को खानपान और खरीददारी के अलावा होटल की सुविधा भी दी जाएगी। गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी के मुताबिक सरकार ने सभी जिलों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर मॉडल स्टेशन स्थापित करने का प्रस्ताव मांगा है। आने वाले दिनों में जयपुर समेत सभी बस स्टेशनों को एयरपोर्ट की तरह तैयार किया जाएगा। पहले ही कचहरी और नौगढ़ बस स्टेशनों का कायाकल्प हो चुका है। उन्होंने कहा कि बसों और स्टेशनों की सफाई और यात्री सुविधाओं में सुधार पर ध्यान दिया जा रहा है। स्टेशन परिसर के अलावा बसों को अंदर से भी अच्छी तरह से साफ सफाई की जा रही है। स्टेशन परिसर में स्थित बसों में वाइपर से पान साफ किया जा रहा है।

कचहरी बस स्टेशन परिसर में पिंक टायलेट (महिलाओं के लिए) बनेगा। राप्तीनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) गौरव वर्मा ने नगर आयुक्त अविनाश से मिलकर पिंक टायलेट बनाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से एआरएम ने नगर आयुक्त को यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया है। उन्होंने पिंक टायलेट के अलावा स्टेशन परिसर में हाईमास्ट लगाने और खुली नालियों को ढंकने की भी मांग की है। नगर आयुक्त ने उनकी मांगों कचहरी बस स्टेशन परिसर को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया है।

Tags: BJPbreaking newsbus standcmyogigorakhpurNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Kasganj Patiali bribery case

Patiali bribery case: कासगंज का पटियाली रिश्वत कांड मामला फिर गरमाया, पीड़ित व्यापारी ने डीजीपी से लगाई गुहार

by SYED BUSHRA
February 3, 2026

Kasganj Patiali bribery case: जनपद कासगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।...

Gorakhpur

भागता रहा पंकज, दौड़ते रहे हमलावर… दरवाजे पर चढ़कर सरेआम कर दिया खेल तमाम!

by Mayank Yadav
January 25, 2026

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित दुबौली गांव में रविवार की सुबह उस वक्त...

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
December 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Next Post

दिल्ली की राजनीति में फिर आएगा भूचाल, lG ने दिल्ली बस घोटाले में CBI को दिए जांच के आदेश

UP के इन-इन रूटों से गुजरने वाली ट्रेनें है कैंसिल, यात्रा करने से पहले पढ़े पूरी खबर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist