Site icon News1India

CM Yogi Mathura Visit: मथुरा दौरे पर पहुंचे सीएम योगी, जनसभा को कर रहे संबोधित

बीजेपी सहित सभी सियासी दल नगर निकाय के लिए जोरों से प्रचार कर रहें है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मथुरा दौरे पर पहुंचें हैं। जहां सीएम योगी बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथूरा के बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट से सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर राजकीय प्लेन से रवाना हुए थे। वें 11 बजकर 20 मिनट पर आगरा एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से 11 बजकर 50 मिनट पर हेलिकॉप्टर के जरिए मथुरा स्थित पुलिस लाइन के हैलीपेड पर पहुंच गए हैं। सीएम योगी का काफिला पुलिस लाइन से 1 किलोमीटर दूर स्थित सेठ बी एन पोद्दार इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर पहुंच गया है।

जहां सीएम योगी आदित्यानाथ मथुरा के वृंदावन नगर निगम मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल सहित  नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षद ,सभासद पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मथुरा प्रशासन और नगर निगम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसको लेकर सड़कों की सफाई की जा रही है।

Exit mobile version