Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कार की छत पर लेकर 3 KM तक भगाता रहा आरोप

Delhi News: दिल्ली में फिर कंझावला जैसा मामला, कार की छत पर लेकर 3 KM तक भगाता रहा आरोपी

दिल्ली पुलिस ने कंझावला की तरह इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्सीडेंट 29-30 अप्रैल की रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुआ।

दिल्ली से एक बार फिर कंझावला जैसा कांड सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोशल नीडिया पर कापी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली के कनॉट प्लेस से सटे कस्तूरबा गांधी मार्ग टॉलस्टाय- मार्ग रोड लाइट पर कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार 2 भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक लड़का दूर उठल कर गिरा, जबकि एक लड़का कार की छत पर जा गिरा।

बता दें कि टक्कर लगने के बावजूद कार सवार लड़के गाड़ी रोकने की बजाए कार दौड़ाते रहे। वहीं एक चश्मदीद मोहम्मद बिलाल ने अपनी स्कूटी से कार का पीछा किया और उउसने वीडियों भी बनाया, वो हार्न बजाकर चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों ने कार नहीं रोकी। वहीं आप इस वीडियों में देखेंगे कि चलती हुई कार की छत पर लड़का पड़ा हुआ है। 3 किलोमीटर बाद दिल्ली गेट पर आरोपियों ने छत पर पड़े लड़के को नीचे फेंक दिया और भाग गए। इसके बाद 30 साल के दीपांशु वर्मा की मौत हो गई। जबकि उसकी बुआ का लड़का 20 साल का मुकुल गंभीर रूप से घायल है।

वहीं दिल्ली पुलिस ने कंझावला की तरह ही इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि ये एक्सीडेंट 29-30 अप्रैल की रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुआ और आरोपी ने 1 बजे घायल को कार ने नीचे फेंका। वहीं दीपांशु ज्वैलरी की शॉर चलाता था और माता पिता का इकलौता बेटा था।

Exit mobile version