Colombo:चीन का जासूसी पोत ‘युआन वांग 5’ पहुंचा श्रीलंका, भारत ने जाहिर की चिंता

चीन का हाई टेक जासूसी पोत ‘युआन वांग 5’  श्रीलंका पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक जासूसी पोत स्थानीय समय के अनुसार मंगलवार को सुबह 8:20 बजे श्रीलंका के दक्षिणी तट हंबनटोटा बंदरगाह पहुंच है। बताया जा रहा है कि यह यहां 22 अगस्त तक रुकेगा।

आपको बता दें यह चीन का बैलिस्टिक मिसाइल और सैटेलाइट ट्रैकिंग शिप है। हालांकि इस दोहरे उपयोग वाले पोत ‘युआन वांग 5’ को जासूजी बताया जा रहा है। वहीं भारत पहले ही ‘युआन वांग 5’ के पड़ोसी देश में रुकने पर चिंता जता चुका है।

इस बात ध्यान में रखते हुए श्रीलंका ने चीन से पोत के इस सफर को स्थगित करने का आग्रह किया था। लेकिन इसके बाद श्रीलंका ने शनिवार को पोत को अपने बंदरगाह पर रुकने की मंजूरी दे दी। वहीं पहले इस पोत के बंदगाह पर पहुंचने की तारीख 11 अगस्त तय की गई थी। लेकिन यह 16 अगस्त की सुबह 8:20 बजे श्रीलंका पहुंचा है।

वहीं श्रीलंका ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि तय समय अवधि के भीतर ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पोत के बंदरगाह पर आगमन को रक्षा मंत्रालय ने मंजूर दी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पोत श्रीलंका से दक्षिण भारत के कुछ महत्वपूर्ण और परमाणु सैन्य ठिकानों पर नजर रख सकता है।

ये भी पढ़े-अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत तिरंगी रोशनी से जगमगाई, भारत की आजादी के जश्न में डूबा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

Exit mobile version