Site icon News1India

Congress News: 26 जनवरी को खत्म हो रही भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस कर रही है इस अभियान की शुरुआत, जाने क्या है प्लानिंग

भारत जोड़ों यात्रा के बाद कांग्रेस ने अपने अगले अभियान का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने रविवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद वह आगामी 26 जनवरी से देशभर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी। इसका मकसद लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने और सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताना है। वहीं इस अभियान के तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा।

केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा, ‘आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो बातों पर चर्चा की। पहले हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होना है, जिसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह 3 दिवसीय सत्र होगा, जो रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, “दूसरा, हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्रवाई की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने का फैसला किया है। यह दो महिने तक चलने वाला लंबा अभियान होगा।

क्या-क्या होगा इस अभियान में?

पार्टी माहसचिव जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी तथा 26 जनवरी तक श्रीनगर में इसका समापन होगा। उन्होंने कहा, “इस यात्रा के बाद से ही ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत तीन कार्यक्रम होगा। ब्लॉक और बूथ के स्तर पर यात्राएं होंगी, जिला स्तर पर अधिवेशन होंगे तथा राज्य के स्तर पर रैलियां होंगी। “रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ से संबंधित कार्यक्रमों शामिल होंगे.

Exit mobile version