Site icon News1India

Congress: राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra में लगे ‘वीर सावरकर’ के पोस्टर, गलती सुधारने के लिए कांग्रेसियों ने किया कुछ ऐसा

नई दिल्ली: कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए निकाली जा रही राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा (Bharat Jodo Yatra) गुरुवार को केरल के कोच्चि पहुंचेगी. यात्रा के स्वागत के लिए यहां स्वतंत्रता सेनानियों के पोस्टर लगाए गए थे. इन पोस्टरों में स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का पोस्टर भी लगा हुआ था.

जिसके बाद जैसे ही कांग्रेसियों को इस बात का पता चला उन्होंने आनन-फानन में गोविंद बल्लभ पंत और चंद्रशेखर आजाद की फोटो के बीच में विनायक दामोदर सावरकर की फोटो पर गांधी का पोस्टर लगा दिया. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस पर कांग्रेस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है.

जानकारी के अनुसार, करीब 3 साल पहले कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में मोदी सरकार के खिलाफ ‘भारत बचाओ’ रैली की थी. इसमें राहुल गांधी ने कहा था कि यह देश पीछे नहीं हटता. मुझे कहते हैं कि सही बात बोलने के लिए माफी मांगूं. भाइयों और बहनों, मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, बल्कि राहुल गांधी है.

उन्होंने आगे कहा, मैं सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा और न ही कोई कांग्रेसी माफी मांगेगा. राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा इन दिनों केरल में है. यहां से यात्रा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से होते हुए केंद्र शासित प्रदेश कश्मीर तक जाएगी.

राहुल गांधी का यह सफर करीब 3570 किमी का है. इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस 372 लोकसभा सीटों पर फोकस करना है. इससे पहले तय किया गया था कि यात्रा 2 अक्टूबर 2022 से शुरू होगी, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि इसे पहले किया जाना चाहिए. इसके बाद एक महीने पहले यात्रा शुरू की गई. इसी के तहत तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं.

Exit mobile version