Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Congress President: CM गहलोत की इच्छा पर दिग्विजय सिंह ने फेरा

Congress President: CM गहलोत की इच्छा पर दिग्विजय सिंह ने फेरा पानी, कहा-अध्यक्ष बने तो छोड़नी होगी CM की कुर्सी

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसी बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर दिल्ली में सरगर्मिया तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद की रेस में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे है। इसी कड़ी में आज सीएम अशोक गहलोत पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की। उनके बीच दो घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा हुई। वहीं इससे पहले जयपुर में अशोक गहलोत ने विधायक दल की बैठक में सीएम रहते हुए अध्यक्ष बनने का संकेत दिया था। लेकिन उनकी इच्छा पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पानी फेर दिया।

दिग्विजय ने याद दिलाया एक पद का फॉर्मूले

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि गहलोत पार्टी के अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना होगा। उन्होंने याद दिलाते हुए बताया कि उदयपुर अधिवेशन में एक व्यक्ति एक पद का रिजोल्युशन पास हुआ था। ऐसे में वह दोनों पदों पर नहीं रह सकते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का मूड बना रहे हैं। अशोक गहलोत के संकेत पर पार्टी में ही सवाल उठने शुरू हो गए हैं। ऐसे में गहलोत के लिए ये सियासी डगर इतनी आसान नहीं होगी। 

गहलोत कुछ यूं दिया एक पद के फॉर्मूले जवाब

इसी बीच एक व्यक्ति एक पद के फॉर्मूले पर जब मुख्यमंत्री गहलोत से पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि मेरी इच्छा तो ये है कि मैं किसी पद पर न रहूं। क्योंकि मैं बहुत से पद पर रह चुका हूं। मेरी उपस्थिति से पार्टी को फायदा होना चाहिए और कांग्रेस पार्टी मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने आसान शब्दों में कहा कि मैं यह चाहता हूं कि पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है’। अगर पार्टी के लोग चाहते हैं कि मैं अध्यक्ष पद या सीएम पद पर रहूं तो मैं मना नहीं कर सकता।  एक पद एक व्यक्ति का नियम केवल नॉमिनेटेड पोस्ट के लिए है। जबकि चुनाव लड़कर कोई भी दो पोस्ट पर रह सकता है।’

आपको बता दें कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर चुके हैं। हालांकि गहलोत राहुल गांधी को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। गहलोत ने कहा कि वह राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर नामांकन के लिए मानने और मिलने कोच्चि भी जाएंगे। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए मनाने की पूरी कोशिश करूगां। अगर वो नहीं माने तो पार्टी जो जिम्मेदारी सौंपेगी वह पूरी करूंगा।

ये भी पढ़े-कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले गहलोत ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, जानिए इस मुलाकात के क्या है मायने

Exit mobile version