Site icon News1India

Congress President Election: मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुल 7897 वोटों से की जीत हासिल

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे सामने आ चुके है। 24 साल बाद कांग्रेस को गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिला है। इससे पहले सीताराम केसरी गैर गांधी अध्यक्ष रह चुके है। बता दें, मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस चुनाव में शशि थरूर को भारी मतों से हराया है। मल्लिकार्जुन खड़गे को कुल 7897 वोट मिले तो वहीं शशि थरूर को कुल 1072 वोट मिले है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को हुई वोटिंग में कुल 9000 डेलिगेट्स ने वोट डाले थे।

बताते चलें कि मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा पहले से ही भारी था। वहीं, गांधी परिवार से खड़गे को पूर्ण समर्थन भी हासिल था। उनके नामांकन के वक्त पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे। ऐसे में यह माना जा रहा था कि चुनाव में खड़गे की जीत लगभग तय है।

Exit mobile version