Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Congress vs BJP: कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर आरोप

Congress vs BJP: कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर आरोप, कहा- ग्राम पंचायतों में अभी तक सड़के भी नहीं बना पाई..

Congress vs BJP: कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर आरोप, कहा- ग्राम पंचायतों में अभी तक सड़के भी नहीं बना पाई..

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने प्रदेश में 100 स्मार्ट सिटी बनाने के दावे किए थे। क्या आज प्रदेश में लखनऊ, कानपुर जैसे शहर स्मार्ट सिटी बन गए हैं। आज प्रदेश के ग्राम पंचायतों में ना तो सड़के है, न बिजली है, न पानी है और ना ही बेहतर स्वास्थ सुविधामौजूद है।.भाजपा के जुमलों से प्रदेश की जनता काफी परेशान है। इस बार जनता ने कांग्रेस को वोट देने का मन बना लिया है।

पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा..

बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी मैं प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा – हमारे घोषणा पत्र में हमने हर उन बिंदु को रखा है, जिसपर सरकार ने काम नही किया और जनता परेशान रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बहुत बड़ी घोषणा की थी। 100 स्मार्ट सिटी बनाएं। लखनऊ को भी स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कहां गया था। कानपुर को भी स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कहा गया था। लेकिन यह बीजेपी का एक जुमला था, सरकार यह नहीं कर पाई है।

कांग्रेस ने जारी किया अपना संकल्प पत्र

आगे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में जिन्होनें बार-बार बड़े-बड़े वादे किए है लेकिन वह सब केवल कोरे कागज साबित बनकर ही रह गया है। एक ही बरसात में जहां सड़के बजबजा जाती हैं, हर कॉलोनियों में कूड़े का अंबार नजर आता है। छुट्टा जानवरों की अराजकता लोगों की जान के लिए आफत बनकर खड़ी है तथा अनियंत्रित पार्किंग और अनुचित प्रबंधन से शहर का माहौल बहुत सुविधाजनक दिखाई पड़ता है।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी इन निकाय चुनाव में जहां भी जीत कर आएगी, वहां पर इन सभी समस्याओं का समाधान करेगी। हम हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के हर बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, भोजन, परिवहन आदि की हरसंभव आवश्यकता को पूरा करेंगे इसके लिए पार्टी पूरी तरह से वचनबद्ध है।

अब कांग्रेस की तरफ देख रही जनता 

उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश 3 तरीकों से बटा हुआ है।नगर पालिका, नगर पंचायत और नगर निगम। नगर निकाय चुनाव दूसरे नंबर की सरकार को चुनने का चुनाव होता है। नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में हमारा मेयर, चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्ष जीतकर आता है। तो वहां पर ऐसा मॉडल प्रस्तुत करेंगे जो हकीकत में केवल कांग्रेस ही करके दिखाएंगी। सरकार के फेल होने पर जो तमाम कारण हैं, जनता अब कांग्रेस की तरफ देख रही है।

कांग्रेस में तमाम बिंदुओं को लिया है जो जनता से जुड़े मुद्दे हो। इस बार साफ सफाई का बीड़ा कांग्रेस ने उठाया है। बहुत सी ग्राम पंचायत ऐसी है जहां पर ना तो सड़के है और ना ही नालियां बनी है। इसलिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र जारी किया और भारतीय जनता पार्टी की जो कानून व्यवस्था है उसे जनता ने देख लिया इसलिए अब जनता ने कांग्रेस को चुना है।

पार्टी के घोषणा पत्र के मुख्य अंश

 

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version