Site icon News1India

भारत में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 24 घंटे में 6115 एक्टिव केसेस

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने एक बार फिर से देश में दस्तक दे दी है। आए दिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में फिर मामलों में उछाल देखा गया है। नए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6115 नए मामले सामने आए हैं वहीं बीते दिन ये आंकड़ा 6050 था। शनिवार को संक्रमित केस की संख्या 31194 तक पहुंच गई। वहीं अब देश में कुल मामलों की संख्या 44751259 हो गई है।

नए वेरिएंट का खतरा

कोरोना के मामले ऐसे समय में बढ़ रहे हैं जब इसका वेरिएंट XBB.16 तेजी से म्यूटेट हो रहा है। वहीं इसका सब टाइप XBB.1.16.1 ने देश तक पहुंच गया है। इस सब टाइप वेरिएंट के अब तक 113 मामले सामने आ चुके हैं। इसके सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और गुजरात में बताए जा रहे हैं।

अलर्ट हुई सरकार

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से पिछले 24 घंटों में 11 लोगों की जान गई है। इसी के साथ कुल मौतों की संख्या 530954 तक पहुंच गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है। इसके साथ ही राज्यों को आदेश दिया है कि वह इमरजेंसी हॉटस्पॉट्स की पहचान करें और टेस्टिंग भी बढ़ाएं।

स्वास्थ्य मंत्री की अहम बैठक

बीते दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों के साथ अहम बैठक की थी, जिसमें उन्हें जिनोम टेस्टिंग और हॉसपिटल में मॉक ड्रिल कराने का आदेश दिया था। पिछले 15 महीनों में भारत में ओमिक्रॉन के चार सौ नए सब-वेरिएंट की पहचान हुई है। इनमें से सबसे ज्यादा यानी 90 फीसदी XBB वैरिएंट हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोरोना के XBB.1.16 वेरिएंट से 38.2 फीसदी लोग संक्रमित हुए हैं।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version