Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
भारत में कोरोना के नए वेरिएंट की एंट्री, जाने नया वेरिएंट कितना खतरनाक

Coronavirus BF 7 Variant in India: भारत में कोरोना के नए वेरिएंट की एंट्री, जानें नया वेरिएंट कितना है खतरनाक

दुनिया भर में कोरोना वायरस एक बार फिर अपना रूप दिखा सकता है। चीन में ओमिक्रोन के नए वेरिएंट BF7 के कारण संक्रमितों के मामले लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब भारत में भी ओमिक्रोन के इस वेरिएंट ने एंट्री कर ली है। बता दें कि गुजरात के वडोदरा में NRI महिला में ओमिक्रोन का ये नया वेरिएंट BF7 मिला है।

दरअसल, गुजरात में ऐसे दो केस सामने आए है। एक केस ओडिशा से सामने आया है। देश में कुल चार BF7 के मरीज अब तक मिले हैं। गुजरात में BF7 वेरिएंट के दो मामले सामेन आ चुके हैं। हालांकि, अभी एक मरीज में BF7 वेरिएंट की पुष्टि नहीं की गई है और सेंपल को आगे जांच के लिए भेजा गया है। देश में BF7 वेरिएंट के पहले भी मामले दर्ज किए गे हैं। अक्टूबर में भी एक केस दर्ज किया गया था।

चलिए आपको बताते है कोरोना का नया वेरिएंट BF7 क्या है?

कोरोना के नए वेरिएंट BF7 को ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट कहा जा रहा है। इसका पूरा नाम BA.5.2.1.7 हैं। यह वेरिएंट कोरोना वायरस के स्पाइक प्रोटीन में एक खास म्यूटेशन से बना है। इसका नाम R346T हैं। सबसे बड़ी समस्या यह हे कि इस वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन से बनी एंटीबॉडी को भी यह चकमा दे रहा हैं।

जानिए कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण क्या है?

  1. संक्रमित व्यक्ति को खांसी, गले में खराश, बुखार, थकावट, नाक बहना और उल्टी आना।
  2. कुछ लोगों को उल्टी और दस्त जैसे पेट से जुड़े लक्षणों का भी अनुभव होता है।
  3. कोरोना के दूसरे वेरिएंट्स के तरह BF.7 भी उन्ही लोगों को शिकार बनाता है, जिनका इम्यून सिस्टम कमज़ोर होता है।
  4. यह वैरिएंट 1 संक्रमित शख्स के जरिए 10 से 18 लोगों तक तेजी से फैल सकता है।

नए वेरिएंट ने चीन में मचा रखी है तबाही

आपको बता दें कि लंदन की ग्लोबल हेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी एयरफिनिटी के मुताबिक चीन में अगर जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होती है तो 21 लाख मौंते हो सकती हैं। इतना ही नहीं BF7 की RO वैल्यू ज्यादा होने के पीछे चीनियों की कमजोर इम्यूनिटी भी हो सकती है। क्योंकि जीरो कोविड पॉलिसी की वजह से चीन के लोगों में बाकी दुनिया की तरह हर्ड इम्यूनिटी नहीं है। अमेरिकी साइंटिस्ट एरिक फेगल-डिंग ने तो आशंका जताते हुए कहा है कि 90 दिन में चीन की 60% आबादी यानी लगभग 80 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित होंगे।

भारत में एक्शन में सरकार

दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सरकार भी एक्शन मूड में आ चुंकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने देश में कोरोना के मुद्दे पर अधिकारियों और एक्सपर्ट के साथ बैठक भी की। इसके बाद इससे जुड़े विभाग और संस्थान को अलर्ट करते हुए कहा कि मुद्दे पर अधिकारियों और एक्सपर्ट के साथ बैठक भी की। इसके बाद इससे जुड़े विभाग और संस्थान को अलर्ट करते हुए कहा कि सतर्कता और निगरानी बनाए रखें। हालांकि, चीन समेत अन्य देशों से आने वाली फ्लाइट्स को लेकर किसी तरह की एडवाइजरी नहीं जारी की गई है। लेकिन पहले से किसी बिमारी से जुझ रहे बुजुर्गों को बूस्टर डोज लेने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version