Site icon News1India

Coronavirus: एक बार फिर बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 20 से ज्यादा नए मामले

नई दिल्लीः देशभर में एक बार फिर से लगातार कोरोना वायरस के नए मरीज बढ़ते जा रहे हैं. अंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20,551 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान कोरोना महामारी को हराने वालों की संख्या 21,595 है जबकि 44 लोगों की इससे मौत हो गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 34 लाख 45 हजार 624 हो गई है. वहीं, रिकवरी दर 98.50 प्रतिशत हैं. फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख 35 हजार 364 है. दैनिक संक्रमण दर 5.14 प्रतिशत है.

ICMR के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 4 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए. अब तक कुल 87 करोड़ 71 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं. भारत अबतक 205.59 करोड़ से ज्यादा एंटी-कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एंटी-कोरोनावायरस वैक्सीन की कुल 196.64 करोड़ खुराक उपलब्ध कराई गई हैं. इसमें से वैक्सीन की 7 करोड़ 29 लाख डोज अभी भी राज्यों के पास उपलब्ध हैं.

Exit mobile version