Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
आकांक्षा दुबे की मौत मामले में कोर्ट ने आरोपी समर सिंह को किया तलब

आकांक्षा दुबे की मौत मामले में कोर्ट ने आरोपी समर सिंह को किया तलब

वाराणसी। आकांक्षा दुबे की मौत मामले में आरोपित सिंगर समर सिंह की कस्टडी रिमांड को लेकर आज यानी मंगलवार को आदेश आ सकता है। इसके लिए सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट ने समर सिंह को तलब किया है। कस्टडी रिमांड मिलने पर पुलिस समर सिंह से इस केस से जुड़े कई पहलुओं को लेकर सवाल करेगी।

आकांक्षा दुबे की मौत मामले में पुलिस ने गिरफ्तार भोजपुरी गायक समर सिंह की 72 घंटे की कस्टडी रिमांड की अर्जी कोर्ट में पेश की है। वहीं समर सिंह के वकील ने पुलिस रिमांड संबंधी आवेदन की प्रति उपलब्ध कराने की अपील की है। जिससे वह इसके आधार पर अपनी आपत्ति कोर्ट में दाखिल कर सके। इसी कड़ी में समर सिंह को जिला कारागार से पुलिस रिमांड के आवेदन की प्रति उपलब्ध कराने के लिए आज यानि मंगलवार को तलब किया गया। आपको बता दें, समर सिंह को कारागार में क्वारंटीन बैरक में रखा गया है। कहा जा रहा कि वह बहुत शांत है और लोगों से बातचीत नहीं कर रहा है।

समर सिंह को कुछ दिन पहले किया गया गिरफ्तार

शुक्रवार को आरोपित सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस कोर्ट से रिमांड की अपील करेगी जिसके चलते वह समर सिंह से पूछताछ करना चाहती है। समर सिंह पर आरोप है कि उसने भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाया था। इसे लेकर पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी समर सिंह को रिमांड पर लेना चाहती है। पुलिस ने गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी स्थित एक फ्लैट से आरोपी को गिरफ्तार किया था। कहा जा रहा है कि समर सिंह विदेश भागने की फ़िराक में था।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version