Site icon News1India

Atique Ahmed Shifting: अतीक के काफिले से गाय की टक्कर, दूर तक घिसटती हुई चली गई गाय, VIDEO आया सामने

माफिया अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज ले जाने के दौरान एक हासदा हो गया। दरअसल, काफिले ती एक गाड़ी से गाय टकरा गई। जिसमें गाय की मौत हो गई। जब यह हादसा हुआ तो उस वक्त अतीक का काफिला मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से होकर गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि अतीक का काफिला उस वक्त काफि तेजी से गुजर ही रहा था कि उस बीच अचान ए क गाय सामने आ गई। वहीं कापिले के बैन से टकराने के बाद गाय दूर तक घिसटती हुई चली गई। हालांकि पूरे काफिले को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। वहीं बाद में काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हुआ।

आपको बता दें कि अतीक यूपी पहुंच चुका है। वहीं गुजरात के साबरमती से अतीक को ला रही टीम झांसी से रवाना हो चूंकी है। वहीं झांसी तके रिजर्व पुलिसलाइन में थोड़ी देर के लिए काफिले को रोका गया था जिसके बाद फिर प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया है। अतीक को 6 गाड़ियों के काफिले में लाया जा रहा है। इसमें दो व्रज वाहन भी शामिल हैं। इस काफिले में 45 पुलिसकर्मियों की टीम हैं। अतीक अहमद को प्रयागराज में नैनी जेल में रखा जाएगा। वहीं अतीक की रात नैनी की जेल में कटेगी। इसके बाद यहां से मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 28 मार्च को कोर्ट का फैसला फरवरी 2006 में उमेश पाल की किडनैपिंग के बाद हुई FIR में आना है। अपहरण के इस मामले को लेकर 2007 में उमेश ने अतीक और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तब राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।

Exit mobile version