Site icon News1India

Cricket: रोहित शर्मा के नाम नया रिकार्ड, ये करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित

भारत के ताबड़तोड़ बल्लेबाज और कप्तान Hitman रोहित शर्मा के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वैसे अपने नाम पर बहुत सारे रिकर्ड होने के चलते रोहित शर्मा अपने आप में रिकॉर्डस् की एक चलती फिरती दुकान हैं लेकिन इस बार उन्होने ऐसा कारनामा कर दिया है कि दुनिया भर के क्रिकेट फैंस उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। भारत में रोहित से पहले ये उपल्धि किसी भी बल्लेबाज ने हासिल नहीं की थी। अब आप भी सोच में जरूर पड़ गए होंगे कि भारत में एक से एक बल्लेबाज हुए लेकिन ऐसी कौन सी उपलब्धि है जिसे रोहित से पहले कोई भारतीय खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया? सब बताएंगे आपको हमारी इस खास रिपोर्ट में।

भारत के धांसू कप्तान रोहित शर्मा को रिकॉर्डस् का पिटारा मना जाता है। कप्तानी और बल्लेबाजी उनके नाम पर अनेको रिकार्डस् हैं, इसी लिस्ट में एक और रिकॉर्ड अब उनके नाम के साथ जुड़ गया है। बता दें रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट में 250 छक्के सगाने वाले पहलेल भारतीय बल्लेबाज ब गए हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच 12 जुलाई को खेले गए पहले एक दिवसीय मैच में रोहित शर्मा और ने 58 गंदों में 76 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इन 5 छक्कों की मदद से रोहित ने ODI में 250 छक्कों के आंकड़े को पार किया।

100 छक्के बनाएंगे नंबर एक –

दुनिया में ODI फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम हैं, शाहिद ने 398 मैचों में 351 छक्के लगाए, वहीं रोहित ने 231 मैचों में 250 छक्के लगा दिए हैं। अगर रोहित शर्मा ODI  में 100 छक्के और लगा देते हैं तो वे ODI में छक्के लगाने वाले नंबर एक बल्लेबाज बन जाएंगे।

ODI में बादशाद हैं रोहित –

एक दिवसीय खेल में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाडॉ रोहित शर्मा के ही नाम है ये रिकॉर्ड रोहित ने 13 नवम्बर 2014 को कलकत्ता में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

एक दिवसीय क्रिकेट में रोहित ने 231 मैचों में 49 के औसत और 89.25 को स्ट्राइक रेट से 9359 रन बनाए हैं जिसमें 45 अर्धसतक और 29 शतक शामिल हैं। अभी तक रोहित ODI में 852 चौके 250 छक्के लगा चुके हैं।

हाल ही में बनाया था विश्व रिकॉर्ड –

हाल ही में रोहित शर्मा बतौर कप्तान लगातार 13 T20 मैच जीतने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने थे। इंग्लैंड के खिलाफ 9 जुलाई को खेले गए सीरीज के दूसरे T20 मैच में जीत के बाद रोहित के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

Exit mobile version