Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Cyclone Sitrang: चक्रवात सितरंग मचा रहा तबाही, भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी

Cyclone Sitrang: चक्रवात सितरंग मचा रहा तबाही, भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘सितरंग’ ने बांग्लादेश में भारी तबाही मचाई है। बंगाल की खाड़ी में बने इस तूफान के सोमवार को यहां तट से टकराने के बाद बड़े पैमाने पर मकान क्षतिग्रस्त हो गए। चक्रवात सितरंग ने बांग्लादेश में तबाही मचानी शुरू कर दी है। अब तक यहां सात लोगों की मौत की सूचना है। अधिकारियों ने हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है सैकड़ों पेड़ गिर गए।

बंगाल में भी तबाही मचा सकता है चक्रवात सितरंग

स्थानीय मीडिया के अनुसार मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। आपदा मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के प्रवक्ता के हवाले से एएफपी ने बताया कि बरगुना, नरैल, सिराजगंज जिलों और भोला के द्वीप जिले में कम से कम सात लोग मारे गए हैं तूफान सितरंग से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कॉक्स बाजार तट से हजारों लोगों और पशुओं को निकाला गया है। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार कॉक्स बाजार तट से कम से कम 28,155 लोगों और 2,736 मवेशियों को निकाला गया है। उधर, इसके असर की वजह से पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर के तटीय जिलों में तेज बारिश हुई है। मौसम विज्ञान विभाग ने भी अगले 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

बांग्लादेश के क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने बताया कि चक्रवात सितरंग ने सोमवार को रात 9.30 से 11.30 बजे के बीच बांग्लादेश के बारिसल के पास तिनकोना द्वीप और सैंडविच के बीच लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ बारिश हुई। तेज आंधी में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और सैंकड़ों जगह पेड़ उखड़ गए।

Exit mobile version