Site icon News1India

दलित नाबालिक युवती को घर से अगवा कर किया दुष्कर्म, 3 दिन कैद में रही युवती

देश में आए दिन हैवानियत को पार कर देने वाले मामला सामने आते है। हर दिन किसी ना किसी बेटी की अस्मता के साथ खेला जाता है। जिसके बाद या तो उसे मार दिया जाता है या रोज-रोज मरने के लिए छोड़ दिया जाता है। सालों कोर्ट में केस चलता है।

लेकिन आरोपी कुछ सालों की सजा के बाद फिर खुलेआम घूमता है। ताजा मामला फर्रूखाबाद से सामने आया है। जहां एक दलित नाबालिक युवती कुछ लोगों ने उसी के घर से उठा लिया। इसके बाद उससे तीन दिनों तक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

आपको बता दें मुस्लिम युवकों के द्वारा युवती का अपहरण किया गया जिसके बाद उसके साथ रेप किया गया। इस वारदात से पहले युवती के पिता को दबंग युवक कई बार धमकी दे चुके थे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया मुकदमा चलाया है। ये मामला थाना मऊदरवाजा क्षेत्र का है।

वहीं पीड़िता ने बताया कि वो छत पर सो रही थी। उसके माता पिता नीचे थे। रविवार देर रात 3 आरोपी आकर दरवाजा खुलवाते है। जैसे ही पीड़िता दरवाजा खोलती है उसे उठा कर गाड़ी में डाल कर अपने घर ले जाते है। विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जाता है।

जिसके बाद 7 से 8 लोगों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। तीन बाद उसे रेलवे स्टेशन पर बिठा दिया जाता कि अपने घर जाओ। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े-Sultanpur: मेनका गांधी के क्षेत्र में भ्रष्टाचार की खुली पोल, 20 बेड वाले निर्माणाधीन अस्पताल का गिरा छज्जा

Exit mobile version