Site icon News1India

Firozabad: खेत में पड़ा मिला युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

फिरोजाबाद से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक नाबालिग लड़की का शव खेत में पड़ा नजर आया। जैसे ही इस बारे में स्थानीय लोगों को पता चला इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें, ये घटना फिरोजाबाद के थाना टूण्डला क्षेत्र के नगला खार की बताई जा रही है।जहां चरी के खेत मे एक किशोरी के शव पड़ा मिला। हैरान कर देने वाली बात ये है कि शव के गले में दुपट्टे का फंदा दिखा।शव मिलने की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई, जिससे किशोरी के परिजन सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।अनुमान लगाया जा रहा है कि किशोरी की हत्या की गई है।फिलहाल पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version