Site icon News1India

नदी के पास से मिला दो दिन से गुमशुदा युवक का शव, यमुुना में मछलियों का शिकार करने गया था अभिषेक

खबर हमीरपुर जिले से सामने आई है, जहां यमुना नदी में शिकार करने गया था, युवक अचानक से लापता हो जाता हैं। लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक अपने साथियों के साथ नदी में मछलियों का शिकार करने गए थे। लेकिन लौट के घर वापस नहीं आया। परिजनों को युवकों की चिंता सता रही थी। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आपको बता दे, दो दिन से लापता युवक का अब शव मिला है।

दो दिन बाद युवक का मिला शव

यमुना नदी में शिकार करने गए 2 दिन से लापता युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। युवक अपने साथियों के साथ नदी में मछलियों का शिकार करने गया हुआ था। वहीं आज युवक का नदी किनारे शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मृतक युवक की पहचान अभिषेक के रुप में हुई है। 26 जून के दिन अभिषेक मछलियों का शिकार करने यमुना नदी में गया था। जिसके बाद शाम हो गई और वो घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने पर शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर खोज शुरू कर दी थी। 2 दिन बाद आज यमुना नदी के किनारे लापता युवक अभिषेक का शव स्थानीय लोगों ने यमुना नदी के किनारे पढ़ा मिला। जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली वो मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, घटना के कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो सकता है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version