Site icon News1India

Agra: पांच दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव , शादी में गया था बैंड बजाने फिर नहीं लौटा घर

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें कि पांच दिन से लापता युवक का शव कुएं में उतराता मिला है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची जहां ग्रामिणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। कबजे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पुलिस इस पुरे मामले की जांच में जुटी हुी हैँ।

दरअसल, ये पुरी घटना जगनेर थाना क्षेत्र के बाबा का नगला गांव की है। गांव निवासी करन बैंड में काम करता था। बीती 22 अप्रैल को वह थाना क्षेत्र के ही भवनपुरा गांव में एक शादी समारोह में बैंड बजाने गया था। रात करीब 12 बजे साथियों ने उसे देखा तो वह कहीं नहीं दिखा। वहीं काफी तलाशी करने के बाद जब पता नहीं चला तो साथियों ने इसकी जानकारी परिजन को दी।

कुएं में पड़ा मिला शव

वहीं खबर मिलने पर परिजन भी उसकी तलाश में जुट गई है, लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। इसके बाद भी परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस भी तलाश में जुट गई। गुरुवार की सुबह कुएं से बदबू आ रही थी। उधर से गांव के लोग निकले तो बदबू आने पर कुएं में झांककर देखा। कुएं में एक शव पड़ा दिखाई दिया।पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। थानाध्यक्ष अवनीत मान ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

 

Exit mobile version