Site icon News1India

Jhansi Accident: झांसी में बड़ा सड़क हादसा, बहन के घर से लौट रहा था युवक, पीछे से ट्रक में घुसी टैक्सी

झांसी के गुरसराय थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम मडोरी के समीप एक बड़ सड़का हादसा हुआ, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल एवं 1 की मौत भी हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि भागचंद पुत्र मुन्नालाल सेन निवासी ककरुआ जिला ललितपुर अपनी बहन के यहां त्रयोदशी में शामिल होने के लिए ग्राम कुडरी टैक्सी से जा रहे थे।

तभी मडोरी गांव के समीप पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित कार ने टैक्सी को कट मार दिया। जिसके चलते टक्सी ट्रैक्टर में जा टकराई। दुर्घटना होते ही टैक्सी में सवार सवारियों में चीख-पुकार मच गई मौके पर पहुंचे लोगों द्वारा टैक्सी में सवार व्यक्तियों को टैक्सी बाहर निकाला गया तथा एक व्यक्ति की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा भागचंद पुत्र मुन्नालाल सेन को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय में चल रहा है।

Exit mobile version