Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Dehradun: 'उत्तराखंड पुलिस मंथन चुनौती एवं समाधान' थीम पर पर शुरू

‘उत्तराखंड पुलिस मंथन चुनौती एवं समाधान’ थीम पर शुरू होगा तीन दिवसीय Police Week, रखे जाएंगे दो स्पेशल सेशन

Dehradun: 22 दिसंबर से 24 दिसंबर तक देहरादून में तीन दिवसीय उत्तराखंड पुलिस वीक शुरू होगा। पुलिस वीक की थीम ‘उत्तराखंड पुलिस मंथन चुनौती एवं समाधान’ रखी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस वीक की शुरुआत करेंगे। पुलिस वीक में पुलिस के जवानों सहित जनता को भी सम्मलित किया जाएगा। वहीं इस बार पुलिस वीक में दो स्पेशल सेशन रखे गए हैं। एक सेशन में पुलिस अधिकारियों के अलावा जवानों के साथ भी मंथन किया जाए। वहीं दूसरे सेशन में पब्लिक के सुझावों को शामिल किया जाएगा कि जनता की पुलिस के क्या अपेक्षा है। जनता के लिए पुलिस कैसे होनी चाहिए। इन बातों पर मंथन किया जाएगा।

राजभवन में IPS फसरों के लिए रात्रि भोज आयोजित

वहीं इस मौके पर अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी। इस दौरान खेलकूद रस्साकशी के साथ-साथ राजभवन में सभी आईपीएस अफसरों के लिए रात्रि भोज भी आयोजित होगा। इस बीच डीजीपी आशोक कुमार ने बताया कि पुलिस वीक की थीम ‘उत्तराखंड पुलिस मंथन चुनौती एवं समाधान’ रखी गई है। इस कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

पुलिस वीक की तैयारी में जुटे DGP

वहीं 20 दिसंबर को ही देहरादून में राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का समापन्न हुआ है। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खुश होकर डीजीपी अशोक कुमार पुलिस वीक की तैयारी में जुट गए हैं। बता दें कि उत्तराखंड पुलिस ने बहुत ही कम समय के नोटिस में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया था।

Exit mobile version