Site icon News1India

Delhi: BJP के खिलाफ AAP का हल्ला बोल, गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंची आतिशी, बोलीं- चमत्कार देखो, कूड़े का पहाड़ देखो..

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता बुधवार को आतिशी के नेतृत्व में गाजीपुर लैंडफिल साइट देखने पहुंचे. जबकि, सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में 15 सितंबर को ओखला लैंडफिल साइट और 16 सितंबर को दुर्गेश पाठक के नेतृत्व में भलस्वा लैंडफिल साइट पर देखने जाएंगे.

आम आदमी पार्टी ने इस अभियान के लिए नारा दिया है, ‘बीजेपी का चमत्कार देखो,कूड़े का पहाड़ देखो’. इस दौरान, पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर आतिशी को लैंडफिल साइट में घुसने से रोक दिया, जिसके बाद आतिशी समेत आप (AAP) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

इस बीच AAP विधायक आतिशी ने कहा, BJP के कूड़े के पहाड़ ने दिल्ली की जनता का जीना मुश्किल कर दिया है. कूड़े का पहाड़ देखने के लिए और विधायक पहुंचे तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक लिया. 17 साल में BJP ने यह Taj Mahal बनाए, अब दिखाने में शर्म क्यों आ रही है? लोगों को इसे देखने का पूरा हक है.

इसे भी पढ़ें –

Delhi: CM केजरीवाल ने बिजली को लेकर किया बड़ा ऐलान, Electricity Subsidy के लिए इस नंबर पर देना होगा मिसकॉल, भरना होगा ये फॉर्म

Exit mobile version