Site icon News1India

Delhi: 33 महीनें के इंतजार के बाद खुलने जा रहा आश्रम फ्लाईओवर, CM केजरीवाल ने किया उद्घाटन, इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा लाभ 

होली से ठीक पहले यानी 6 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और नोएडावासिओं को बड़ी सौगात दी है।  दरअसल आज सुबह सीएम केजरीवाल ने आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंसन का उद्घाटन किया है। इसी के साथ शाम 5 बजे आश्रम फ्लाईओवर जनता के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। इससे दिल्ली और नोएडावासियों को राहत काफी मिलेगी। आश्रम एक्सटेंसन फ्लाईओवर खुलने से लोगों को घंटों के ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

बता दें कि फ्लाईओवर का उद्घाटन 28 फरवरी को होना था। लेकिन एक्सटेंशन का काम पूरा न होने की वजह से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वहीं इस फ्लाईओवर का उद्घाटन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के हाथों होना, लेकिन सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में आज फ्लाईओवर का उद्घाटन सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया।

करीब 33 महीनें के इंतजार के बाद खुलने जा रहा आश्रम फ्लाईओवर

जानकारी के लिए बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईवे से जोड़ने के लिए करीब 33 महीनें से एक्सटेंसन का काम चल रहा है। पीडब्ल्यूडी ने इसके एक्सटेंशन के काम का कॉन्ट्रैक्ट जून 2020 में एक निजी कंपनी दिया था। फ्लाईओवर के एक्सटेंशन का काम करीब 12 महीनों यानी साल 2021 के जून महीने तक पूरा होना था। लेकिन करीब 33 महीनों के बाद अब फ्लाईओवर का एक्सटेंशन पूरा हुआ। इसके निर्माण पर लगभग 128.79 करोड़ रुपए खर्च का एस्टिमेट तय किया गया था। लेकिन देरी के कारण जनवरी पीडब्ल्यूडी अधिकारी एजेंसी को 2023 तक 142.54 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुके हैं। इसमें करीब 13.75 करोड़ रुपए अधिक खर्च हुए हैं। इस फ्लाईओवर की लंबाई 1,425 मीटर है।

6 लेन वाला फ्लाईओवर ट्रैफिक जाम से देगा निजात

वहीं यह फ्लाईओवर आश्रम चौक दक्षिण और मध्य दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद के बीच की अहम कड़ी है। यह साउथ दिल्ली को नोएडा से जोड़ता है। आज शाम पांच बजे आम लोगों के लिए चालू होने के बाद आश्रम फ्लाईओवर नोएडा और दिल्ली के अन्य हिस्सों से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत देगा। आश्रम फ्लाईओवर 6 लेन का है। 3 लेन रैंप दक्षिणी दिल्ली से सराय काले खां जाने के लिए और 3 लेन रैंप आइटीओ और सराय काले खां से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए है। इसके खुलने से आश्रम चौक और डीएनडी के बीच की रेट लाइट समाप्त हो जाएंगी।

ये भी पढ़े- Prayagraj: ‘कहा था ना मिट्टी में मिला देंगे’, उस्मान एनकांउटर पर बीजेपी सांसद ने दोहराया सीएम योगी का बयान

Exit mobile version