सोमवार, अगस्त 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Delhi Budget 2023: मनीष सिसोदिया की गैरमौजूदगी में पेश हुआ दिल्ली का बजट, कैलाश गहलोत ने किए ये बड़े ऐलान

by Anu Kadyan
मार्च 22, 2023
in दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने विधानसभा में सत्र 2023-24 के लिए 78,800 करोड़ का बजट पेश किया। यह पिछले साल की तुलना में 8.69 फीसदी अधिक है। बजट में 56,983 करोड़ का रेवेन्यू एक्सपेंडिचर है तो वहीं कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 21,817 करोड़ रुपए हैं।

कैलाश गहलोत ने केंद्र पर लगाया भेदभाव का आरोप

वहीं इस दौरान वित्त मंत्री ने केंद्र से दिल्ली को मिलने वाले फंड को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि दिल्ली को केंद्र की ओर से सिर्फ 325 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। जबकि 6400 करोड़ रुपए मिलने चाहिए, क्योंकि दिल्ली हर साल केंद्र सरकार को 1.75 करोड़ का योगदान देता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली को सेंट्रल पुल से मिलने वाले हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अन्य राज्यों को 42 फीसदी हिस्सा दिया जाता है। वहीं 325 करोड़ रुपए जो अब तक मिल रहे थे वो भी अब शून्य कर दिया गया है।

RELATED NEWS

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

अगस्त 2, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026

MCD को 8241 करोड़ मुहैया कराने का एलान

कैलाश गहलोत ने GST के कारण राजस्व घाटा 12 हजार करोड़ तक होने की आशंका जताई है। इसके चलते विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने केंद्र से अपील करते हुए कहा कि पांच साल तक मुआवजा जारी रखें। कैलाश गहलोत ने MCD को 8241 करोड़ मुहैया कराने का एलान किया है।

Presenting the Delhi Government's Budget for the Year 2023-24 | LIVE https://t.co/orGcdRlfLa

— Kailash Gahlot (@kgahlot) March 22, 2023

कूड़े के तीनों पहाड़ों को खत्म करने का प्लान तैयार

वित्त मंत्री की माने तो बजट की कई योजनाओं को G-20 के अनुसार प्लान किया गया है। जिन्हें 2023-24 में पूरा किया जाएगा। जिसमें 1400 किमी सड़कों का सैंदर्यीकरण के अलावा विभिन्न हिस्सों में 26 फ्लाइओवर, 57 डिपो का इलेक्ट्रिफिकेशन और तीन विश्व स्तरीय बस डिपो, 3 डबल डेकर फ्लाइओवर और 1600 बसें, साफ यमुना के लिए छह प्वाइंट एक्शन प्लान और तीनों कूड़े के पहाड़ों को खत्म करना, दो आधुनिक बाद टर्मिन, नौ नए बस डिपो और 1400 नए बस शेल्टर शामिल है।

PWD की सड़कों से धूल हटाने लिए लगातार आधुनिक मशीनों से होगी धुलाई

उन्होंने कहा कि 2023-24 के बाद एक सड़क या फुटपाथ ऐसा नहीं होगा जो टूटा हो। जिस एजेंसी को काम सौंपा जाएगा, मेंटेनेंस की जवाबदेही उसी की होगी। PWD की सड़कों पर धूल जमा न हो इसके लिए लगातार आधुनिक मशीनों से धुलाई करवाई जाएगी। इसके लिए 70 रॉड स्वीपिंग मशीनें और 210 वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा 250 इंटीग्रेटेड वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनें भी तैनात की जाएंगी। यह प्रोजेक्ट 10 साल का है। इस दौरान 19,466 करोड़ खर्च का अनुमान है। आगामी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 2034 करोड़ का प्रस्ताव है।

कैलाश गहलोत ने कहा कि जल्द ही लास्ट माइल कनेक्टिविटी प्लान से मेट्रो और बसों को जोड़ने की योजना और दिल्ली में मोहल्ला बस योजना शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि बजट में नए फ्लाईओवरों के लिए 722 करोड़ का प्रस्ताव है। वहीं तीन डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है, जहां ऊपर मेट्रो और उसके नीचे गाड़ियां दौड़ेंगी। इसके लिए 321 करोड़ और सड़कों व पुलों से जुड़े स्कीम के लिए 3126 करोड़ का बजट प्रस्ताव है।

मोहल्ला बस योजना के तहत गलियों में छोटी चलेंगी बसें

वहीं मोहल्ला बस योजना के तहत गलियों में छोटी बसें चलेंगी। इसके लिए 3,500 करोड़ का बजट तय किया गया है। इसके अलावा यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हर घर को सीवर से जोड़ने का प्लान  है, जिसके तहत
दिल्ली के हर घर को मुफ्त सीवर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता करीब 41 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

वित्त मंत्री ने बताया कि सबसे  ज्यादा बजट शिक्षा के लिए तय किया गया है। इसके अलावा उन्होंने MCD के साथ मिलकर कूड़े के तीनों पहाड़ों को दो साल में खत्म करने का दावा किया। वित्त मंत्री ने
दिसंबर 23 तक ओखला और मार्च 24 तक भलस्वा और दिसंबर 24 तक गाजीपुर लैंडफिल साइट को खत्म करने का दावा किया है। इसके लिए 850 करोड़ का बजट का प्रावधान है।

Tags: ARVIND KEJRIWALassemblyDelhi Budget 2023Kailash GehlotNews1India
Share199Tweet124Share50

Anu Kadyan

Related Posts

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

Next Post

Liquor Policy Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा 

Urfi Javed को लगी भूख तो अपने ही ब्रालेट से तोड़कर खाने लगी फल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist