Site icon News1India

Delhi: किटी पार्टी चलाकर पड़ोसियों से ठगे 1 करोड़, EOW ने जालसाज महिला को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किटी पार्टी चलाकर पड़ोसियों को ठगने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम सरला गर्ग बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आरोप महिला किटी पार्टी चलाकर अपने पड़ोसियों को ही ठगती थी। तो वहीं पड़ोसियों को कम समय में अधिक रिटर्न पाने के लिए पैसे लगाने के लिए कहती थी। ANI के अनुसार महिला ने अब तक 28 लोगों से 1.01 करोड़ रुपए की ठगी की है।

वहीं EOW ईओडब्ल्यू ने 2 अक्टूबर को कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरपो महिला ने 47 लोगों से तकरीबन 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा ठगी है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोसियों को अपनी फिल्म निर्माण कंपनी में निवेश करने के प्रेरित किया।

उसने लोगों को अधिक रिटर्न पाने का झांसा दिया था। बता दें कि जालसाज ने फिल्मों के फर्जी ट्रेलर लॉन्च करके और दूसरे कार्यक्रमों का आयोजन दिखाकर लोगों को अपनी बातों में फंसा लिया। फिर इन सभी लोगों से साढ़े तीन करोड़ रुपए ठग लिए।

बता दें कि पिछले महिने 24 सितंबर को भी राजधानी दिल्ली से क एक ठगी का मामला सामने आया था। इसके बाद दो बहन भाईयों को गिरफ्तार किया गया था। इस दोनों पर जाली दस्तावेज के जरिए अपने पार्टनर के साथ 16 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप था। दोनों आरोपी हेल्थकेयर फर्म में डायरेक्टर के थे। दोनों को EOW ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान पंचशील एन्क्लेव के डॉक्टर चेरियन (38) और बेंगलुरु की मीनाक्षी जोशी (36) के रूप में हुई थी।

ये भी पढ़े-लव जिहाद के शक में युवक को बेरहमी से पीटा, मिलने ना आने पर युवती को देता था जान से मारने की धमकी

Exit mobile version