Site icon News1India

Delhi Crime: 23 साल के युवक ने किया 13 साल की बच्ची का रेप, हुई प्रेगनेंट, बच्‍चे ने पैदा होते ही तोड़ा दम

दिल्ली के समयपुर बदली इलाके से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है। जहां एक 23 साल के युवक ने 13 साल की लड़की का रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। उसने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ ही समय में बच्चें की मौत हो गई। बता दें कि जांच पड़ताल करने वाले पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को इस बारे में मीडिया को जानकारी दी।

जानें पूरा मामला

वहीं पुलिस के अनुसार इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें आरोपी की पहचान सुजीत के रूप में की गई है, जो की ड्राइवर का काम करता था। लड़की के परिजनों के मुताबिक मामला 12 जनवरी को सामने आया जब पीड़िता की मां ने अपनी बेटी का पेट बाहर निकला हुआ देखा। पीड़िता की मां ने कहा, “जब मैंने अपनी बेटी से बात कि तो उसने मुझे एक युवक के बारे में बताया जिसने उसके साथ रेप किया और कहा कि वह छह महीने की प्रेगनेंट है। इसके बाद फ़ौरन परिकांत लड़की को अस्पताल ले गए और मेडिकल टेस्ट में उसके प्रेगनेंट होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का कहना है की पीड़िता के परिवार ने पुलिस को बताया कि बच्ची को अस्पताल ले जाया गया क्योंकि उसे ब्लीडिंग होने लगी थी। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।’ पुलिस ने बताया कि सिरसपुर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बच्ची का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी मां फैक्ट्री में काम करती है।

Exit mobile version