Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
रोहिणी के नाले से मिला 19 साल की लड़की का शव

Delhi: रोहिणी के नाले से मिला 19 साल की लड़की का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आए दिन चौंकाने वाले मामले सामने आते हैं। दिल्ली में अपराधीयों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिल्ली पुलिस की भी हर कोशिश नाकाम हो रही है। दिल्ली की मां- बेटियां खुद को बिल्कुल भी सुरक्षीत महसूस नहीं करती हैं। बता दें कि एक ऐसा ही एक मामला सामने आया है। दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेज्ञ में एक नाले से 19 साल की लड़की का शव बरामद किया गया है। इस लड़की की 3-4 दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि इस पूरे मामले की जांच चल रही है। ये जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी है।

दिल्ली में बीते हफ्ते ही एक महिला का कंकाल मिला था। दिल्ली के द्वारका के बाबा हरिदास नगर में महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया था। पुलिस सूत्रों की मानें तो महिला के शरीर पर सर्दियों के कपड़ों के कुछ टुकड़े मिले थे, जिससे संकेत मिला था कि उसकी मौत काफी पहले हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे पीसीआर को कंकाल के संबंध में कॉल आई थी।पुलिस ने बताया था, ‘फोन करने वाले ने बताया कि उनके खेत में एक ड्रम में कुछ फेंका गया था, जो एक ट्यूबवेल से जुड़ा हुआ था। उसमें से बदबू आ रही है।’ जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।

Exit mobile version