Site icon News1India

Delhi: बाटला हाउस एनकाउंटर के आतंकी शहजाद अहमद की बिमारी से हुई मौत, AIIMS में चल रहा था इलाज

दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर में पुलिस इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा का कातिल आतंकी शहजाद अहमद की आज मौत हो गई है। बता दें कि आतंकी शहजाद इंडियन मुजाहिदीन का संचालक था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहा था और उसका ईलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या समेत शहजाद अन्य दूसरे अधिकारियों पर हमला करने के मामले में दोषी ठहराया गया था। वह तिहाड़ जेल में बंद था और पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा था।

आरिज खान को सुनाई गई थी मौत की सजा 

वहीं इससे पहले बाटला हाउस एनकांटर मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आतंकी आरिज खान को दोषी पाया था और उसे फांसी की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने इस मामले को rarest of the rare केस माना है। सितंबर 2008 को हुए एनकाउंटर में आतंकवादियों की तरफ से की गई गोलीबारी में दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे। इस मामले को लेकर राजनीति भी खूब हुई थी।

आरिज खान को इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा की हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया है। 13 सितंबर 2008 को दिल्ली में सीरियल बम धमाके हुए थे और उसके बाद मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि बाटला हाउस में धमाकों को अंजाम देने वाला संदिग्ध आतंकवादी जामिया नगर के बाटला हाउस में छिपा हुआ है। धमाकों के करीब एक हफ्ते बाद दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा के नेतृत्व में टीम जब आतंकवादियों के ठिकाने पर पहुंची तो पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग की गई जिसमें इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा को गोली लगी और वे शहीद हो गए थे।

Exit mobile version