Site icon News1India

Delhi: कनॉट प्लेस के होटल सनसिटी में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की 6 गाड़ियां पहुंची

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली कनॉट प्लेस (connaught place) के होटल सिन सिटी में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई. जिसके बाद काफी दूर तक धुएं का गुबार दिखे. मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके के एफ ब्लॉक में बने होटल सिन सिटी (Hotel Suncity) के किचन में आग लगी है. जिसके बाद सुबह आठ बजे के आस पास होटल से धुआं निकलने की सूचना दमकल विभाग को दी गई.

सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. वह आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, किचन में आग लगने तक उस वक्त एक कर्मचारी होटल में था. हालांकि वह समय रहते बाहर आ गए. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. दमकल अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह आठ बजकर 51 मिनट पर मिली.

दमकल अधिकारी ने आगे बताया कि कनॉट प्लेस इलाके में होटल, 18/114 के पीछे की ओर, एफ ब्लॉक पर आग लगी है. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि होटल में आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि जब आग किचन में लगी तो एक कर्मचारी होटल में था। हालांकि वह समय रहते बाहर आ गए। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

इसे भी पढ़ें – Delhi Crime: 23 साल के युवक ने किया 13 साल की बच्ची का रेप, हुई प्रेगनेंट, बच्‍चे ने पैदा होते ही तोड़ा दम

Exit mobile version