Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
दिल्ली: कॉलेज के पास लड़की की हत्या, लोहे की रॉड से किया हमला

दिल्ली: मालवीय नगर के कॉलेज के पास लड़की की हत्या, लोहे की रॉड से किया हमला

Breaking News: आए दिन राजधानी दिल्ली से चौंका देने वाली खबर आती रहती है। दिल्ली में चोरी, लूट और हत्या के मामले में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में शु्क्रवार को दिनदहाड़े एक लड़की की हत्या कर दी गई। इसके बाद इलाके के कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की पर कॉलेज के बाहर की लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया है। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हत्या में शामिल आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ मौके पर पहुंचे।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

खबरो के मुताबिक मालवीय नगर के कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की पर कॉलेज के बाहर लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया गया, जिसके बाद लड़की बुरी तरह जख्मी हो गयी और उसकी मौके पर मौत हो गई। हत्या का आरोपी फरार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी साउथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके चलते पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी एकत्रित कर रही है। इसके अलावा वह आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। पुलिस को पता चला है कि लड़की अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में पहुंची थी। इसी दौरान उस पर रॉड से हमला किया गया। फिलहाल तो पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर लड़की पार्क क्यों आई थी।

 

 

 

Mumbai Conversion: जबरदस्ती बदला लड़की का नाम और धर्म, जबरन प्रेम जाल में फंसाकर महिला से बनाए संबंध

Manipur कांड को लेकर मायावती ने किए BJP सवाल, बोली- क्या बीजेपी अभी भी ऐसे मुख्यमंत्री को संरक्षण देती रहेगी?

 

Exit mobile version