Site icon News1India

दिल्ली हो रही बार-बार शर्मसार, बीच सड़क में देर रात हुआ ऐसा कांड, पुलिस की उड़ी नींद, Video हो रहा वायरल

दिनभर में सोशल मीडिया पर ढेरों वीडियो वारयल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिनसे हड़कंप मच जाता है। एक ऐसा ही वीडियो दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से सामने आया है। जिसने दिल्ली पुलिस की नींदे उड़ा दी।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़के एक लड़की को जबरन एक कैब में बैठाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के संबंध में आउटर डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी ने बताया कि ये वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। रात से ही इसकी जांच की जा रही है।

अभी की जांच में सामने आया है कि वीडियो में दिख रही कैब के मालिक का पता गुरुग्राम का है। पुलिस की टीम को वहां भेज दिया गया है। इसके अलावा पुलिस जांच में ये पाया गया है कि ये कैब शनिवार देर रात लगभग 11:30 बजे गुरुग्राम के इफको चौक पर देखी गई है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला है। वहीं जिले के डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो में दिख रही कैब को रोहिणी से विकासपुरी के लिए बुक किया गया था। जिसमे 2 लड़के और एक लड़की सवार हुए थे।

रास्ते में उनमें किसी बात को लेकर कुछ कहा सुनी हो गई जिस बात को लेकर लड़की कैब से उतर कर जाने लगी, लेकिन उसके साथ में मौजूद लड़का लड़की को जबरन पिटते हुए वापस कैब में बैठा लेेता है। दरअसल घटना के समय किसी राहगीर ने अपने फोन से ये वीडियो बनाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version