Site icon News1India

Delhi: महिलाओं के बेहतर इलाज के लिये केजरीवाल सरकार ने शुरू की ये सेवा

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए अलग से मोहल्ला क्लीनिक खोलने का निर्णय लिया है। इस बात की पुष्टि खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट की है। केजरीवाल ने कहा कि महिलाओ का इलाज असानी से हो जाएगा। मोहल्ला क्लीनिक से इलाज मुफ्त में उपलब्ध है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी है। आज से दिल्ली की विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं में एक और नई पहल होने जा रही है। सरकार महिलाओं के लिए विशेष महिला मोहल्ला क्लिनिक शुरू करने जा रही है। यहां महिलाओं को अपने स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं जांच दवाइयां व टेस्ट मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली सरकार ने यह महिलाओ के लिए बड़ी योजना लाई है। महिलाओ को छोटी-छोटी बिमारीयो का इलाज कराना हुआ आसान अब उनके ही मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक से मुफ्त इलाज होगा।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने राज्य के लोगों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से वर्ष 2015 में मोहल्ला क्लीनिक योजना की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत राज्य में जगह-जगह क्लीनिक की स्थापना की थी। जिससे महिलाओ को जांच दवाइयां व टेस्ट मुफ्त में उपलब्ध होगे यह योजना महिलाओ के लिए सुविधा जनक है। जिससे महिलाओ को मुफ्त और असानी से इलाज होगा।

Exit mobile version