Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
Delhi : दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम हुई चाकूबाजी... वायरल हो रहा वीडियो

Delhi : दिल्ली की सड़कों पर खुलेआम हुई चाकूबाजी.. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

दिल्ली में एक बार फिर देर रात बड़े हादसे की जानाकारी सामने आई है। आपको बता दें कि ये मामला बिल्कुल साक्षी मर्डर के जैसा ही है। लेकिन इस बार कुछ अलग है तो वो है जुर्म करने की जगह, यानी ये मामला नंद नगरी इलाके का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए विस्तार से आपको इस मामले के बारें में बताते है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति सड़क पर मुंह के बल बेसुध लेटा हुआ है। इस दौरान एक अन्य शख्स पीड़ित पर चाकू से हमला कर रहा है। हमलावर के घटनास्थल से जाने के बाद एक महिला पीड़ित के पास जाते हुए नजर आती है। कहा जा रहा है कि वो महिला पीड़ित की मां है, जो अपने बेटे को पकड़कर चिल्लाती हुई दिखाई दे रही है। वो चिल्लाकर कह रही है कि उसके बेटे को मार दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो काफी चौंका देने वाला है।

दोनों के बीच चल रहा था झगड़ा

पीड़ित की पहचान कासिम के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे खतरे बाहर बताया जा रहा है। आपको बता दें, हमलावर की पहचान शोएब के रुप में हुई है। वहीं कहा जा रहा है कि आरोपी शोएब और पीड़ित कासिम के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनोे के बीच काफी समय पहले झगड़ा हुआ था। बस बदला लेने के लिए शोएब ने कासिम पर हमला किया। पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में शोएब को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version