Site icon News1India

Delhi: अगले 5 वर्षों में मिलेंगे रोजगार के कई अवसर, फूड हब को बेहतर बनाने के लिए काम करेगी केजरीवाल सरकार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली में खाद्य केंद्रों के पुनर्विकास की बात करते हुए बताया कि हमने दिल्ली में अगले पांच साल में कई रोजगार के अवसर देने का फैसला किया है. ऐसा करने से दिल्ली में नए फूड हब बनेंगे, जिन्हें भारत की खाद्य राजधानी के रूप में जाना जाता है.

दिल्ली में तिब्बती, पंजाबी भोजन के विभिन्न बाजार हैं. हम उनके भौतिक बुनियादी ढांचे, सड़कों, बिजली, स्वच्छता में सुधार करेंगे. सीएम केजरीवाल ने आगे बताया कि हम इन फूड हब्स में खाद्य सुरक्षा मानकों में सुधार करेंगे. यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी स्वच्छता दिशानिर्देशों का पालन किया जाए. फेज 1 में हम दो हब में काम करेंगे. इसमें मजनू का टीला और चांदनी चौक शामिल हैं.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में एक डिजाइन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जहां देश की सर्वश्रेष्ठ आर्किटेक्ट फर्मों को अपने डिजाइन प्रस्तुत करने के लिए बुलाया जाएगा. हम 12 सप्ताह के अंतर एक डिजाइन को अंतिम रूप देने और उन्हें काम पर रखने की कोशिश करेंगे. अगले चरण में अन्य सभी हब की पहचान कर पुनर्विकास किया जाएगा.

Exit mobile version