Saturday, November 28, 2026 10:40 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » who will be next cm in uttrakhand » Delhi MCD Election Live: शाम चार बजे तक करीब 45 % वोटिंग, MCD सहित गुजरात-हिमाचल में खिलेगा कमल- अनुराग ठाकुर

Delhi MCD Election Live: शाम चार बजे तक करीब 45 % वोटिंग, MCD सहित गुजरात-हिमाचल में खिलेगा कमल- अनुराग ठाकुर

by Anu Kadyan
04/12/2022

दिल्ली नगर नगम के चुनाव के लिए मतदान जारी है। 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर मतदात होगा। चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजामों के बीच शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा, जो 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसमें से 640 पुरुष और 709 महिलाएं शामिल हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के 250 तो वहीं कांग्रेस के 247 उम्मीदवार मैदान में है। जबकि 384 उम्मीदवार निर्दलीय है। वहीं 3360 संवेदनशील मतदान बूथों की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। दिल्ली नगर नगम के चुनाव जुड़ी पल-पल की अपडेट News1inda पर….

5:00 PM, 4 DEC 2022

शाम चार बजे तक 45 % वोटिंग

चुनाव आयोग ने बताया कि शाम चार बजे तक करीब 45 फीसदी मतदान हुआ है। दोपहर की तुलना में अब तेज गति से मतदान हो रहा है।

RELATED NEWS

UP Police Transfer: दो वरिष्ठ IPS अफसरों का तबादला, कौन बने आगरा जोन के नए एडीजी किसको पुलिस मुख्यालय भेजा गया

UP Police Transfer: दो वरिष्ठ IPS अफसरों का तबादला, कौन बने आगरा जोन के नए एडीजी किसको पुलिस मुख्यालय भेजा गया

November 28, 2026
akhilesh yadav 10 gram gold scheme

UP Politics: यूपी की राजनीति में सोने का वादा, सपा ने लगाई वादों की झड़ी जानिए महिलाओं से करें क्या-क्या वादे

November 28, 2026

MCD सहित गुजरात-हिमाचल में खिल रहा कमल- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि MCD चुनाव, गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में तीनों जगह फिर से कमल खिलने जा रहा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में फिर से बीजेपी सरकार बनेगी। इसके अलावा MCD में भी बीजेपी का परचम लहराएगा।

3:50 PM, 4 DEC 2022

कटेवारा गांव में भी मतदान बहिष्कार

एमसीडी चुनाव को लेकर कहीं लोगों में उत्साह है तो कहीं इसका बहिष्कार किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले के कटेवारा गांव के लोगों ने एमसीडी चुनाव वोट न देने का ऐलान किया है। दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सड़क, नालियां जैसी तमाम बुनियादी सुविधाओं में कमी है। जिसके कारण उन्होंने चुनाव का बहिष्कार करते हुए वोट न देने का फैसला किया है। लोगों का कहना है कि जब तक अधिकारी हमारी शिकायत नहीं सुनेंगे तब तक हम वोट नहीं देंगे।

3:18 PM, 4 DEC 2022

दृष्टिहीन मतदाता ने किया मतदान

नगर निगम चुनाव के दौरान रानी खेड़ा वार्ड के नव दृष्टि आश्रम में दृष्टिहीन मतदाता ने वोट डाला। वहीं राजा गार्डन के शिवाजी एनक्लेव में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। लंबी लाइन में लगे मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

3:00 PM, 4 DEC 2022

दोपहर 2 बजे तक लगभग 30% वोटिंग

राज्य चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली एमसीडी चुनाव में दोपहर 2 बजे तक लगभग 30 फीसदी मतदान हुआ है।

2:30 PM, 4 DEC 2022

सांसद गौतम गंभीर का दिल्ली सरकार पर हमला

दिल्ली नगर निगम चुनाव में पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने अपनी पत्नी नताशा गंभीर के साथ ओल्ड राजेंद्र नगर में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे पास टैक्स पेयर के हजारों करोड़ रुपए नहीं हैं। जो हम अपनी तरह राजनीति चमकाने के लिए उन्हें लगाएं। हमारे पास ईमानदारी और सच्चाई है। प्रधानमंत्री ने 3000 से ज्यादा झुग्गी वालों को मकान देिए। ये अगर दिल्ली सरकार ने किया होता तो वें तीन लाख का प्रचार करते।

2:00 PM, 4 DEC 2022

कटेवड़ा गांव में वोटरों ने किया मतदान का बहिष्कार

बवाना विधानसभा इलाके के कटेवड़ा गांव बड़ी खबर सामने आई है। जहां के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। गांव में तीन मतदान केंद्र हैं तो वहीं 3500 मतदाता। लेकिन अभी तक एक भी ग्रामीण ने मतदान नहीं किया। मिली जानकारी के अनुसार गांव के लोग उनकी समस्याओं का समाधान न होने के चलते नाराज हैं। इसलिए उन्होंने इस बार मतदान नहीं करने का फैसला लिया है।

1:57 PM, 4 DEC 2022

BJP उम्मीदवार ने किया बूथ का निरीक्षण

बीजेपी उम्मीदवार दीपाली कपूर ने मध्य दिल्ली के पश्चिम पटेल नगर इलाके में वोट डाला। इसके बाद अपने इलाके के पिंक बूथ का निरीक्षण किया। 

1:48 PM, 4 DEC 2022

मैं केजरीवाल के बयान से सहमत हूं- BJP सांसद मीनाक्षी लेखी

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मैं केजरीवाल के बयान से सहमत हूं कि ईमानदार पार्टी को ही वोट दें। वहीं उन्होंने कहा कि हमें जनता पर पूरा भरोसा है क्योंकि हमने क्षेत्र में जनता की पूरी लगन से सेवा की है। हमने हर मुद्दे के ऊपर काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम उप-सीएम और अन्य मंत्रियों का रिकॉर्ड तो जनता के सामने है।

1:30 PM, 4 DEC 2022

MCD चुनाव दिल्ली के लिए वेक-अप कॉल- हरदीप सिंह पुरी

नगर निगम चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दिल्ली के लिए वेक-अप कॉल हैं। बीजेपी का 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाना का लक्ष्य है। उन्होंने जानकारी दी है कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार अगले 4-5 साल में हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ जा रहे हैं। इसलिए ये देखना बेहद जरूरी है कि हम राजनीति के किस ब्रांड चुन रहे हैं। 

1:00 PM, 4 DEC 2022

BJP समर्थकों के वोटर लिस्ट से काटे नाम- मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष मोहल्ला वार्ड में बीजेपी के समर्थन करने वाले 450 वोटर्स के नाम मतदाता सूची से काट हैं। ये दिल्ली सरकार की इस बड़ी साजिश खिलाफ हम शिकायत करेंगे। साथ ही इस चुनाव को रद्द करने और फिर से नगर निगम के चुनाव कराने की अपील करेंगे। 

#DelhiMCDElections | In Subash Mohalla ward, names of 450 voters have been deleted from the voters list because they support BJP. This is a big conspiracy by the Delhi govt, will complain against this and appeal for cancellation of this polls and re-election: Manoj Tiwari, BJP MP pic.twitter.com/oM3Of9R3cf

— ANI (@ANI) December 4, 2022

12:44 PM, 4 DEC 2022

मतदान केंद्रों पर ड्रोन से रखी जा रही नजर

दिल्ली नगर निगम चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर नजर रखने के लिेए दिल्ली पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है। ड्रोन द्वारा ली गई ये तस्वीरें उत्तरी दिल्ली पुलिस स्टेशन कोतवाली और सब्जी मंडी की हैं।

#WATCH दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: दिल्ली पुलिस निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है।

तस्वीरें उत्तरी दिल्ली पुलिस स्टेशन कोतवाली और सब्जी मंडी की हैं।

(वीडियो सोर्स: दिल्ली पुलिस) pic.twitter.com/7UTeCRTNvL

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2022

12:30 PM, 4 DEC 2022

पूरे परिवार सहित मतदान करें- केजरीवाल

इसी बीच दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने अपील करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार सरकार बनाने के लिए जरुरी है कि आप अपने परिवार सहित मतदान करें। आज छुट्टी है तो आप अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करने जाए। इसके अलावा आप अपने पड़ोसियों और जानकारों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। हम सब मिलकर दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाएंगे।

नगर निगम में एक ईमानदार सरकार बनाने के लिए आज पूरे परिवार साथ जाकर मतदान किया। आज छुट्टी का दिन है, आप भी अपने पूरे परिवार के साथ जाकर मतदान ज़रूर करें। अपने पड़ोसियों और जानकारों को भी वोट डालने के लिए कहें।

हम सब मिलकर दिल्ली को साफ़-स्वच्छ और सुंदर बनाएँगे। pic.twitter.com/v5yPd9tdat

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 4, 2022

12:01 PM, 4 DEC 2022

12 तक 18% मतदान

एमसीडी चुनाव में 12 तक 18% मतदान हुआ है। जबकि 10:30 बजे तक 10 % मतदान हुआ था।

11:45 AM, 4 DEC 2022

अनिल चौधरी का वोट पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा में हुआ शिफ्ट

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा था कि उनका नाम वोट लिस्ट में नहीं है, इलसिए उनकी पत्नी ने वोट डाला है। लेकिन अब पता लगा है कि उनका वोट पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा में शिफ्ट कर दिया गया है।

12:00 AM, 4 DEC 2022

बाड़ा हिंदूराव में 106 साल की बुजुर्ग ने किया मतदान

एमसीडी चुनाव में बुजुर्गों बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। उनमें मतदान को लेकर खासा जोश दिखाई दे रहा है। 106 साल की शांति बाला वैद्य नाम की बुजुर्ग महिला ने बड़ा हिंदू राव के डिप्टी गंज के गवर्नमेंट गर्ल्स सेक स्कूल में स्थित मतदान केंद्र में जाकर वोट डाला। बुजुर्ग महिला न्यू कुतुब रोड इलाके की रहने वाली हैं। 

11:45 AM, 4 DEC 2022

मतदान के लिए व्हीलचेयर से पहुंची 80 साल की पुष्पा कांडा

80 साल की पुष्पा कांडा ने चितरंजन पार्क के वार्ड 171 पोलिंग स्टेशन 40 और 41 पर पहुंचकर मतदान किया। पुष्पा कांडा चलने में असमर्थ हैं इसलिए वह व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंची। इस दौरान मतदाता ने कहा कि मैं अपना वोट खराब नहीं करना चाहती थी इसलिए वोट डालने आई हूं। 

11:30 AM, 4 DEC 2022

कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दें- CM केजरीवाल

दिल्ली नगर निगम चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मतदान किया। उन्होंने सिविल लाइंस के एक पोलिंग बूथ पर परिवार के साथ वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच दिल्ली CM केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम दिल्ली से बेहद प्यार करते हैं। आप उस पार्टी को वोट दें जो आपके लिए काम करती है, जो कट्टर ईमानदार है। भ्रष्टाचारी को नहीं। अगले 5 सालों में हमें दिल्ली को चमकाना है।

11:20 AM, 4 DEC 2022

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता किया मतदान

इस बीच भाजपा नेता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वेस्ट पटेल नगर के मतदान केंद्र में मतदान किया।

11:00 AM, 4 DEC 2022

BJP उम्मीदवार राज रानी ने डाला वोट

MCD चुनाव भाजपा उम्मीदवार राज रानी ने वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि MCD के एकीकरण से रुके हुए विकास के कार्यों के लिए अब पूरा बजट मिलेगा। क्योंकि AAP के चुने हुए मंत्री तो जेल में हैं तो वे कैसे काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जैसा उनका पहला नेतृत्व है वैसा ही MCD में होगा और मुझे पूरा यकीन है कि यहां से मुझे 100% वोट मिलेगा।

MCD के एकीकरण से रुके हुए विकास के कार्यों के लिए पूरा बजट मिलेगा। AAP के चुने हुए मंत्री जेल में हैं तो वे काम कैसे कर पाएंगे। जैसा उनका पहला नेतृत्व है वैसा ही MCD में भी होगा। मुझे यकीन है कि यहां से मुझे 100% समर्थन है: MCD चुनाव में वोट डालने के बाद भाजपा उम्मीदवार राज रानी pic.twitter.com/2HR4KthAHD

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2022

10:49 AM, 4 DEC 2022

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी डाला वोट

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कृष्णा नगर में वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्लीवासी बड़ी संख्या में वोट डालेंगे। दिल्ली को जनता जानती है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर गई है। लोग उसी के ध्यान में रख कर मतदान करेंगे।

Former Union Health Minister Dr Harsh Vardhan cast his vote for #DelhiMCDElection2022 at a polling booth in Krishna Nagar pic.twitter.com/pjShIvzngB

— ANI (@ANI) December 4, 2022

I have full confidence that a large number of people from Delhi will cast their votes. Under the leadership of PM Modi, BJP has taken the country to new heights, I hope people vote accordingly. Delhi has seen the work of BJP in last 15 years: Former Health Min Dr Harsh Vardhan pic.twitter.com/Ssz9kTqAYM

— ANI (@ANI) December 4, 2022

10:42 AM, 4 DEC 2022

मेरा नाम वोटर लिस्ट में नहीं- कांग्रेस नेता

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। मुझे लिस्ट के बारे में को जानकारी नहीं है। ना ही उसका नाम लिस्ट में दिख रहा है। इसलिए उनकी पत्नी ने वोट डाला है। वह अभी औपचारिक जानकारी के इंतज़ार में हैं।

"My name is neither in the voter list nor in the deleted list. My wife has voted. Officials are checking it," says Delhi Congress president Anil Chaudhary who arrived at a polling booth in Dallupura to cast his vote for #DelhiMCDElections pic.twitter.com/cHWtjYin5f

— ANI (@ANI) December 4, 2022

10:35 AM, 4 DEC 2022

मतदान से पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कालका माई मंदिर में मत्था टेका

वहीं मतदान से पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने अपनी पत्नी सहित कालका माई के दरबार में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने सभी दिल्लीवासियों की खुशहाली के लिए मंगल कामना करते हुए पूजा अर्चना की।

10:21 AM, 4 DEC 2022

86 वर्षीय आनंदी देवी ने डाला वोट

86 वर्षीय आनंदी देवी ने पटेल नगर मतदान केंद्र में वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया

मतदान केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

एमसीडी चुनाव को लेकर नजफगढ़ और लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदाताओं को मोबाइल अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। वहीं मतदान केंद्रों पर पार्टियों की टेबल पर मतदाता अपनी पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतार में खड़े हैं।

10:7 AM, 4 DEC 2022

‘1.5 करोड़ लोग निगम के लिए अपनी सरकार चुनेंगे’

दिल्ली नगर निगम चुनाव के बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की 1.5 करोड़ आबादी निगम के लिए अपनी सरकार चुनेंगे। वहीं MCD का काम है दिल्ली का कूड़ा साफ करना, गलियां बनवाना, व्यापारियों को इमानदारी से लाइसेंस देना, पार्कों की सफाई करनवाना होता है। इसलिए आप अपना वोट यह सोच कर दें कि आप वोट दिल्ली को स्वच्छ रखने के लिए दे रहे हैं। 

10:00 AM, 4 DEC 2022

नगर निगम की स्वच्छता के लिए वोट करें- माकन

कांग्रेस नेता अजय माकन राजौरी गार्डन के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला। MCD चुनाव में वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि यह चुनाव गलियों, कूड़े, नालियों और साफ-सफाई का चुनाव है यानि नगर निगम की स्वच्छता का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सबसे बेहतरीन हैं। पिछली बार हमें 24 फीसदी वोट मिले थे और 31 सीटें पर जीत दर्ज की थी।

Congress leader Ajay Maken arrives at a polling booth in Rajouri Garden to cast his vote for #DelhiMCDElection2022 pic.twitter.com/Hh6Ai2H9VK

— ANI (@ANI) December 4, 2022

9:15 AM, 4 DEC 2022

मतदान केंद्रों पर लंबी कतार

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। वोट देने के लिए मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं। ये तस्वीरें मटियाला गांव के एक मतदान केंद्र की हैं।

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतदान शुरू हुआ।

तस्वीरें मटियाला गांव मतदान केंद्र की है। pic.twitter.com/uGFlAVU4bI

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2022

8:58 AM, 4 DEC 2022

मतदान शुरू होने से पहले सीएम केजरीवाल ने की ये अपील

मतदान शुरू होने से पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने दिल्लीवासियों से मतदान की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि साफ़-स्वच्छ और सुंदर दिल्ली बनाने और नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त के लिए आज मतदान है।

इसलिए सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील है कि दिल्ली नगर निगम में एक ईमानदार और काम करने वाली सरकार बनाने के लिए आज वोट जरूर करें।

8:48 AM, 4 DEC 2022

चुनाव आयुक्त ने की मतदान की अपील

इसी बीच दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त विजय देव ने लोगों से MCD चुनाव में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान करने से मजबूत होता है। वहीं उन्होंने सभी दिल्लीवासी लोकतंत्र के इस महापर्व का स्वागत किया।

8:30 AM, 4 DEC 2022

मतदान केंद्र पर ले जा सकेंगे मोबाइल

MCD चुनाव को लेकर दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि इस बार मतदाता मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जा तो सकेंगे।

लेकिन दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने की सख्त मनाही है। वहीं इस दौरान फोन साइलेंट मोड पर रखना होगा। 

Related Posts

UP Police Transfer: दो वरिष्ठ IPS अफसरों का तबादला, कौन बने आगरा जोन के नए एडीजी किसको पुलिस मुख्यालय भेजा गया

UP Police Transfer: दो वरिष्ठ IPS अफसरों का तबादला, कौन बने आगरा जोन के नए एडीजी किसको पुलिस मुख्यालय भेजा गया

November 28, 2026
akhilesh yadav 10 gram gold scheme

UP Politics: यूपी की राजनीति में सोने का वादा, सपा ने लगाई वादों की झड़ी जानिए महिलाओं से करें क्या-क्या वादे

November 28, 2026
Rishikesh Karnaprayag Rail Project

Rishikesh Rail Project: हिमालय का सीना चीर निकली सुरंग,दोनों छोर आपस में जुड़े, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की बड़ी सफलता

November 28, 2026
gold silver price today

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में मचा हड़कंप, एक साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंची चांदी

November 25, 2026
anant singh daughter wedding

Shahi Wedding: 3 करोड़ की Defender में आया कौन, जानिए अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की पूरी कहानी?

November 25, 2026
up election 2027 survey

UP Election 2027: यूपी में BJP और सपा के बीच कांटे की टक्कर, क्या बदलेगी सत्ता की तस्वीर?

November 25, 2026
ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, बुमराह ने लगाई लंबी छलांग

November 25, 2026
Body Acne Alert: बॉडी एक्ने क्या है? जानिए पीठ, छाती के दाने और चेहरे के मुंहासे में अंतर

Body Acne Alert: बॉडी एक्ने क्या है? जानिए पीठ, छाती के दाने और चेहरे के मुंहासे में अंतर

November 24, 2026
Thyroid Alert: कौन सी बीमारी कहलाती है साइलेंट किलर? क्या कोई देसी नुस्खा 15 दिन में इसको कर सकता है कंट्रोल?

Thyroid Alert: कौन सी बीमारी कहलाती है साइलेंट किलर? क्या कोई देसी नुस्खा 15 दिन में इसको कर सकता है कंट्रोल?

November 24, 2026
Safety Star: 5.75 लाख में कौन सी कार देती है 5-स्टार सेफ्टी और 27kmpl माइलेज?

Safety Star: 5.75 लाख में कौन सी कार देती है 5-स्टार सेफ्टी और 27kmpl माइलेज?

November 24, 2026
Next Post

तमिलनाडु के सभी मंदिरों में Mobile बैन, HC ने जारी किया आदेश कहा- पूजास्थलों की पवित्रता कायम रखना जरूरी

JNU में लिखे ब्राहमण-बनिया विरोधी नारों पर अब राजनीति शुरू, VHP और हिंदू रक्षा दल ने वामपंथियों को लिया निशाने पर, दे डाली ये धमकी

Aligarh Train Incident: गले में सरिया घुसने से मौत पर 15 हजार का एलान, पिता ने किया हंगामा, रेल मंत्री ने मुआवजे की राशि को बढ़ाकर किया इतना

POPULAR POST

rinku singh wedding

Rinku Singh Wedding: 4 दिसंबर को प्रिया सरोज से शादी करेंगे रिंकू सिंह, शाहरुख खान समेत कई बड़े मेहमानों को न्योता

November 25, 2026
Mumbai Attack Anniversary

26/11 Mumbai Attack: मुंबई हमले की 18वीं बरसी पर शहीदों को नमन, अमित शाह-योगी ने दोहराया आतंकवाद के खिलाफ संकल्प

November 26, 2026
Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
POCSO Act: कलयुगी महिला टीचर 15 साल के छात्र को लेकर हुई फरार, पिता की शिकायत पर केस दर्ज

POCSO Act: कलयुगी महिला टीचर 15 साल के छात्र को लेकर हुई फरार, पिता की शिकायत पर केस दर्ज

November 25, 2026
Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

Wedding Politics: अनंत सिंह की बेटी की शादी में ललन सिंह पहुंचे, घुड़दौड़ देखने निकले, क्या अब खत्म हुआ विवाद

November 25, 2026
UP Electricity Bill Relief: दिसंबर में यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 3.25% तक कम हो सकता है बिल

UP Electricity Bill Relief: दिसंबर में यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 3.25% तक कम हो सकता है बिल

November 28, 2026

LATEST

Voter Registration for Students: घर से दूर पढ़ने वाले छात्र भी बन सकेंगे मतदाता, हॉस्टल और किराये के पते से होगा रजिस्ट्रेशन

Voter Registration for Students: घर से दूर पढ़ने वाले छात्र भी बन सकेंगे मतदाता, हॉस्टल और किराये के पते से होगा रजिस्ट्रेशन

November 28, 2026
Unsafe Spice Products: भारत के इन मशहूर मसालों में मिले खतरनाक केमिकल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन?

Unsafe Spice Products: भारत के इन मशहूर मसालों में मिले खतरनाक केमिकल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन?

November 28, 2026
RBI new rules: बैंक खाता फ्रीज हुआ तो परेशान न हों, RBI ने दी 7 दिन की मोहलत; जानें नए नियमों में क्या बदला

RBI new rules: बैंक खाता फ्रीज हुआ तो परेशान न हों, RBI ने दी 7 दिन की मोहलत; जानें नए नियमों में क्या बदला

November 28, 2026
Weather Alert: उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट, दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Alert: उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट, दक्षिण में भारी बारिश की चेतावनी

November 28, 2026
UP Electricity Bill Relief: दिसंबर में यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 3.25% तक कम हो सकता है बिल

UP Electricity Bill Relief: दिसंबर में यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 3.25% तक कम हो सकता है बिल

November 28, 2026
परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को CM मोहन यादव ने बताया दूरदर्शी फैसला, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को CM मोहन यादव ने बताया दूरदर्शी फैसला, महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

November 28, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India