Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 7 पार्षदों में से भी कम हुई संख्या, मेयर चुनाव से पहले दो पार्षद AAP में हुए शामिल

Delhi MCD Mayor: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 7 पार्षदों में से भी कम हुई संख्या, मेयर चुनाव से पहले दो पार्षद AAP में हुए शामिल

दिल्ली में अब आप पार्टी की सरकार है। वहीं अब नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद आज तीसरे दिन ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि शुक्रवार को कांग्रेस के 2 पार्षदों ने पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। वहीं दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष अली मेंहदी भी आप ज्वाइन कर चुंके हैं। बताते चलें की अली मेंहदी दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अल्पसंख्यक विभाग के चैयरमेन भी रह चुके हैं। वहीं इसके अलावा बृजपुरी वार्ड से कांग्रेस पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से पार्षद सबिला बेगम ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। AAP के नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दोनों कांग्रेस पार्षदों और एक कांग्रेस नेता को पार्टी जॉइन करवाई है।

दिल्ली में BJP ने जो पिछले 15 साल में काम नहीं किया जनता ने उसका जवाब दिया- दुर्गेश पाठक

अब मेयर चनुाव के लिए आप पार्टी और मजबूत हो गई है। दुर्गेश पाठक ने आगे कहा कि दिल्ली में बीजेपी ने जो पिछले 15 साल में काम नहीं किया जनता ने उसका जवाब दिया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए थे। AAP पार्टी ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 9 सीटें मिली और 3 पर अन्य की जीत हुई। अब इंतजार है तो नगर निगम के पहले मेयर के नाम की घोषणा होने का।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के 5 साल के कार्यकाल में हर साल एक नया मेयर होता है। नतीजे आने के बाद सदन की पहली बैठक के बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरु होती है। इसमें दो हफ्ते का समय लग जाता है। एमसीडी में आम आदमी पार्टी ने पिछले 15 सालों से चले आ रहे बीजेपी के शासन को खत्म किया है। आप के पास बहुमत का आंकड़ा है, लेकिन बीजेपी की ओर से भी मेयर सीट पर दावा किया गया है।

Exit mobile version