Site icon News1India

Delhi News : बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण मामले में मिली जमानत, दो दिनों बाद फिर होगी मामले की सुनवाई

बृजभूषण सिंह को कोर्ट ने यौन शोषण मामले में अंतिरम बेल दे दि है। बतो दे कि महिलाओं से यौन शोषण करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने सासंद पर चार्ज शीट जारी की थी। जिसे लेकर आज यानी 18 जुलाई को दिल्ली की एक अदालत में बृजभूषण को पेश किया गया।

20 जुलाई को होगी दोबारा सुनवाई

भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर 6 बालिग महिलाओं से यौन शोषण करने का आरोप लगा है। जिसे लेकर दिल्ली पुलिस ने सांसद के खिलाफ कुछ दिनों पहले ही चार्ज शीट दाखिल की थी । इस विषय में दिल्ली की एक अदालत में बृजभूषण शरण सिंह को पेश किया गया जिसके बाद कोर्ट ने बहुत समय तक इस पर विचार कर दो दिन के लिए अंतिरम जमानत देना का फैसला सुनाया है। साथ ही कोर्ट ने अंतिरम बेल देने के बाद 20 जुलाई को दोबारा सुनवाई करने का निर्णय लिया है। वहीं इस मामले में शामिल विनोद तोमर को भी दो दिन की बेल मिली है। बता दे कि विनोद तोमर को मीलिभगत से यौन शोषण करने के आरोप लगे है।

पुलिस ने लगाए थे गंभीर आरोप

भारतीय कु्श्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी से सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर रेसलर महिलाओं से यौन शोषण करने का आरोप लगा है। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच की और जांच पूरी हो जाने का राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल की थी । दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ करने को लेकर धारा 354 ,354 A और 354 D लगाकर केस दर्ज किया है और इसके बाद समन भेजकर कोर्ट में पेश होने केो भी बोला था। वहीं साथ देने के लिए विनोद तोमर पर भी पुलिस ने IPC की धारा 109,354,354 A , और 506 के तहत आरोप लगाए है।

जंतर मंतर पर पहलवानों ने किया था धरना प्रदर्शन

21 अप्रैल 2023 को जंतर-मंतर पर पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा निकालते हैं। इस मोर्चा में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में FIR दर्ज करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दी जाती हैं। पहलवानों ने कुछ समय पहले बृजभूषण की गिरफ्तारी को लेकर जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन भी किया था।

Exit mobile version